Breaking

revanchal times new

महिला-पुरुष के इन अंगों पर मौजूद तिल बताते हैं ये खास रहस्य, जानें होंठ के ऊपर तिल होने का मतलब?



 नई दिल्ली: क्या आप जानते हैं कि शरीर के अंगों पर तिल के होने का कुछ न कुछ मतलब जरूर होता है, जो भविष्य के संकेत भी देता है.   सामुद्रिक शास्त्र में मानव शरीर के अंगों पर मौजूद तिलों के बारे में विस्तार से बताया गया है. जिस तरह से हथेली की रेखाएं देखकर मनुष्य के बारे में काफी कुछ पता लगाया जा सकता है, ठीक वैसे ही शरीर पर तिल देखकर इंसान के बारे में काफी कुछ समझा जा सकता है. आज हम आपको महिला-पुरुष के कुछ अंगों पर पाए जाने वाले तिल के अर्थ के बारे में जानकारी दे रहे हैं.

महिला के माथे पर तिल का मतलब
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिस महिला के माथे पर तिल होता है. वह अपने लिए सफलता का रास्‍ता खुद बनाती हैं. ऐसी महिलाएं के आगे बढ़ने में उनके किसी परिवार वाले का हाथ नहीं रहता है और वह खुद अपना एक मुकाम हासिल करती हैं. 

सीने पर बाईं तरफ तिल का मतलब
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार अगर किसी व्यक्ति के सीने के बाईं तरफ तिल है तो वो अपनी पसंद से शादी करेगा. इसके अलावा उसके जीवन में थोड़ी बहुत कठिनाइयां आएंगी. हालांकि ऐसे लोग हर तरह की कठिनाइयों का शांतिपूर्वक सामना कर सकते हैं. 

अंगूठे के बाजू वाली उंगली के नाखून पर तिल का मतलब
सामुद्रिक शास्त्र  में बताया गया है कि जिन लोगों की तर्जनी उंगली के नाखून पर तिल होता है वो बेहद भावुक होते हैं. इस तरह के व्यक्ति को सभी लोग भावुकता के जाल में फंसाकर अपना काम करवाते हैं. इसलिए इस तरह के लोगों को सलाह दी जाती है कि सोच समझकर मित्र बनाएं, क्योंकि मित्रों से धोखा मिलने की संभावना ज्यादा रहती है.

महिलाओं की नाभि के नीचे तिल का होना शुभ
जिन महिलाओं की नाभि के नीचे तिल होता है वह अपने घर-परिवार के लिए बेहद भाग्यशाली मानी जाती हैं. 

होंठ के ऊपर तिल का मतलब
जिन लोगों के होंठ के पास तिल पाया जाता है वह दिखने में तो आकर्षक होता ही है, साथ ही वह  बेहद प्रेम भाव वाले होता है. ऐसे लोगों के मन में सबके लिए प्रेम की भावना होती है. वे लोग काफी बुद्धिमान होते हैं और हर कार्य को मन लगाकर करते हैं.

गाल पर तिल का मतलब
गालों पर तिल होने का अपना ही मतलब होता है. जिन लोगों के दाहिने गाल पर तिल होता है वे लोग भावुक स्वभाव के होते हैं. वहीं जिन लोगों के बाएं गाल पर तिल होता है वे लोग काफी शांत स्वभाव के होते हैं और उनमें धैर्य होता है.

डिस्क्लेमर: खबर में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. हम इसकी पुष्टि नहीं करते. 

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new