मण्डला 21 अप्रैल 2021
जैसे-जैसे कोरोना कॉल बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे लोगों के अंदर जागरूकता का स्तर भी बढ़ता जा रहा है। अब लोगों को समझ में आने लगा है कि बिना समाज के सहयोग के इस कोरोना महामारी से नहीं जीता जा सकता। अब समाज का हर वर्ग अपने स्तर पर कोरोना के खिलाफ इस युद्ध में शामिल हो रहा है। निवास ब्लॉक के एक छोटे से ग्राम भीकमपुर की पूर्व सरपंच एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित कोर्स सीएमसीएलडीपी की छात्रा रेखा गोटिया के द्वारा कोरोना की रोकथाम के लिए नया तरीका अपनाया जा रहा है। रेखा दीवार लेखन और रोड पेंटिंग के माध्यम से जागरूकता संदेश प्रसारित कर रही है। रेखा सड़को पर आकर्षक अंदाज़ में पेंटिंग बनाकर लोगो को कोरोना से बचाव की जानकारी दे रही है। इसी प्रकार रेखा मास्क वितरण का कार्य भी कर रही है। रेखा मैं कोरोना वॉलेंटियर अभियान में कोविड टीकाकरण में भी सहयोग कर रही है। रेखा लोगों को प्रेरित कर उनके साथ केंद्रों में जाकर टीकाकरण के लिए उपस्थिति बढ़ाने हेतु निरंतर काम कर रही है। उनके साथ इस कार्य में साथी कोरोना वॉलेंटियर, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के सतीश कुमार झारिया, रश्मि पांडे, शिक्षक प्रवीण कुमार राय, पंच पुरुषोत्तम कछवाहा पंच चंदा गोटिया, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता गायत्री दुबे, भागवती सेन, सहायिका जानकी बर्मन, कलसिया बर्मन भी सहयोग से कर रही है।

No comments:
Post a Comment