मण्डला 16 अप्रैल 2021
जिला
शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्धारा आयोजित
की जाने वाली हाईस्कूल एवं हायर सैकेण्डरी बोर्ड नियमित परीक्षार्थियों की
प्रायोगिक परीक्षायें दिनांक 17 अप्रैल से 20 मई 2021 तक सम्पन्न कराई जाना है। वर्तमान में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिये
प्रायोगिक परीक्षायें सम्पन्न कराने हेतु जिला शिक्षा अधिकारी द्धारा समस्त
प्राचार्य शासकीय एवं अशासकीय हाईस्कूल तथा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय को आवश्यक
व्यवस्थायें करने हेतु निर्देश जारी किये गये हैं। निर्देशों में उल्लेख किया गया
है कि विद्यालय को सेनेटाइज कराया जावे तथा सेनेटाईजर, साबुन एवं पानी की व्यवस्था की जायेगी। वर्तमान
परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुये प्रायोगिक परीक्षा देने के लिये उपस्थित समस्त
छात्रों एवं प्रायोगिक परीक्षा कार्य में संलग्न समस्त कर्मचारियों की थर्मल
स्क्रीनिंग कराई जायेगी तथा थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान यदि किसी कर्मचारी अथवा
परीक्षार्थी के शरीर का तापमान अधिक आने की स्थिति में शासन द्धारा निर्धारित
मापदण्ड के अनुसार तत्काल आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। प्रायोगिक परीक्षा कार्य
में संलग्न समस्त कर्मचारियों एवं परीक्षार्थियों को अपने नाक एवं मुंह को
मॉस्क/कपड़े से ढंककर रखना अनिवार्य होगा साथ ही फिजिकल डिस्टेन्स नियमों का पालन
भी सुनिश्चित किया जावेगा। विद्यालय में थूकना, पान, गुटखा आदि का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। प्राचार्य इस
सम्बंध में कड़ाई से आवश्यक कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करेंगंे। नोवेल कोरोना
वायरस के संक्रमण से बचाव के लिये यथासंभव परीक्षार्थियों से आग्रह करें कि वे
अपने लिये स्वयं पीने का पानी बाटल में लेकर आयें। विद्यालय में परीक्षार्थियों
एवं कर्मचारियों के लिये पीने हेतु साफ पानी की व्यवस्था की जाये, साथ ही पानी पीने के लिये
डिस्पोजल गिलास का ही उपयोग अनिवार्य रूप से किया जायेगा। विद्यालय में प्रायोगिक
परीक्षा समाप्ति उपरान्त समस्त छात्रों को समूह बनाकर एकत्रित नहीं होने दिया जाये
उन्हें तत्काल अपने-अपने घर जाने हेतु निर्देशित किया जावेगा। कोरोना वाइरस
संक्रमण से बचाव हेतु समस्त नियमों के साथ फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये
छात्रों का अल्प समूह जैंसे 20, 30, 50 बनाकर नियत अवधि के मध्य संस्था की सुविधा अनुसार
प्रायोगिक परीक्षायें सम्पन्न कराकर ओएमआर शीट समन्वयक संस्था शासकीय उच्चतर
माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 02 मण्डला में जमा किया जाना सुनिश्चित करें। किसी परीक्षार्थी का थर्मल
स्क्रीनिंग में तापमान अधिक पाये जाने पर अथवा तापमान सामान्य होने पर भी उसमें
सर्दी, खांसी, जुकाम जैंसे लक्षण होने पर
विद्यालय में निर्धारित किये गये आईसोलेशन कक्ष में बैठाकर प्रायोगिक परीक्षा में
सम्मिलित कराया जावे तथा परीक्षा समाप्त होने के उपरान्त कोरोना टेस्ट कराने की
सलाह दी जावे। निर्देशों का कडाई से अक्षरशः पालन करने हेतु पत्र जारी किया गया
हैं।

No comments:
Post a Comment