BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नवरात्रि पर दूसरे साल भी कोरोना का संकट, माता रानी व जोत दर्शन करने की अनुमति नहीं - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, April 16, 2021

नवरात्रि पर दूसरे साल भी कोरोना का संकट, माता रानी व जोत दर्शन करने की अनुमति नहीं

रेवांचल टाइम्स  - एक बार फिर नवरात्र पर्व पर कोरोना का कहर होने के कारण पर्व में धूमधाम व उत्सव नही मनाया जा रहा है।

बता दें कि पूरे राज्य भर में कोरोना का कहर तेजी से फैला हुआ है। ऐसे में नैनपुर में कोरोना वायरस के बढ़ते सक्रमण के चैन को रोकने लाकडाउन कर दिया गया है। ऐसे में बीते वर्ष की भाती इस वर्ष भी नवरात्र पर्व पर कोई उत्सव नही होगा। मां दुर्गा देवी का पर्व है, जिसमें श्रद्घालु नव दिन तक जोत प्रज्ज्वलित कर, माता रानी की पूजा अर्चना कर जीवन में कष्ट परेशानी दूर होने व खुशहाली, मंगलमय की कामना करते हैं। लेकिन इस वर्ष माता रानी से कोरोना संकट से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की जा रही है।

नौ दिन में माता रानी जोत के रूप में विराजमान होकर भक्तों के कष्ट हर लेती है, जीवन सुखमय कर जाते हैं, लेकिन इस बार भक्तों को कोरोना काल में माता रानी व जोत दर्शन करने की अनुमति नहीं है। प्रशासन के गाइडलाइन के अनुसार मंदिरों में मनोकामना पूर्ति की जोत प्रज्वलित व माता रानी का पूजा अर्चना केवल  पुजारी द्वारा ही किया जाएगा।

भक्तों को मंदिर के बाहर व मंदिर में भीड़भाड़ नही किया जाना है। वही नौ दिन तक किसी तहर से गांव में सार्वजनिक, संस्कृतिक कार्यक्रम व  मंदिर या अन्य परिसर में साउंड सिस्टम का प्रयोग नही किया जाना है, साथ ही पंचमी में बाना परग्गाना व अष्टमी तिथि में सार्वजनिक रूप से हुमन कार्यक्रम व नव कन्या भोग व प्रसाद वितरण नही किया जाना है।

No comments:

Post a Comment