BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आग से फसल को हुए नुकसान की भरपाई करेगी मध्‍य प्रदेश सरकार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, April 1, 2021

आग से फसल को हुए नुकसान की भरपाई करेगी मध्‍य प्रदेश सरकार





 भोपाल । मध्य प्रदेश में विभिन्न जिलों में आगजनी से फसलों को हो रहे नुकसान की भरपाई सरकार करेगी। इसके लिए सर्वे होगा, जिस किसान की फसल को नुकसान होना प्रमाणित होगा, उसे राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रविधानों के अनुसार आर्थिक सहायता दी जाएगी। राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने विभाग के प्रमुख सचिव मनीष रस्तोगी को निर्देश दिए हैं कि वे सभी कलेक्टरों से कहें, किसानों को राहत पहुंचाने में तत्परता दिखाएं।

विदिशा, सागर सहित अन्य जिलों में आग लगने से खेत में फसल नष्ट होने की घटनाएं सामने आई हैं। इन मामलों में किसानों को मुआवजे के लिए भटकना न पड़े, इसके मद्देनजर प्रक्रिया में बदलाव किया है। अब सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधि‍कारी मौके पर पहुंचेंगे और सर्वे कर प्रकरण बनाएंगे। नुकसान के आधार पर तय होगा कितना मुआवजा मिलेगा।

राजपूत ने बताया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा के मुताबिक अधि‍कारियों को निर्देश दे दिए हैं कि इस मामले में तत्परता दिखाएं। किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आना चाहिए। उधर, कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है। नुकसान की भरपाई सरकार करेगी।

किसानों को मुआवजा दे सरकार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने सरकार से आगजनी से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कोरोना महामारी में किसान पहले ही बेहद परेशान है। ओलावृष्टि और बेमौसम बारिश से फसलें भी खराब हो चुकी हैं। इसका अभी तक मुआवजा नहीं मिला है। ऐसे में आगजनी से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। पीड़ित परिवारों को नुकसान की भरपाई होनी चाहिए।

No comments:

Post a Comment