BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
डिंडोरी सहित सभी विकास खंडों में लॉक डाउन का दिखा व्यापक असर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, April 12, 2021

डिंडोरी सहित सभी विकास खंडों में लॉक डाउन का दिखा व्यापक असर





रेवांचल टाइम्स... डिंडोरी जिले में कोरोना संक्रमित बीमारी के चलते टोटल लॉकडाउन लगाया गया जिसमें बाजार रहे बंद सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा चौराहों सहित अन्य स्थानों पर पुलिस बल रहा तैनात कोरोना संक्रमण के चलते एक बार फिर शासन द्वारा खासकर नगरी क्षेत्र में टोटल लॉकडाउन लगाया गया शुक्रवार शाम 6:00 बजे से शुरू हुआ लॉकडाउन सोमवार की सुबह 6:00 बजे तक जारी रहेगा जिला मुख्यालय में शनिवार की सुबह से लॉकडाउन के चलते सड़कों पर सन्नाटा नजर आया बाजार पूरी तरह बंद रहे आवश्यक सेवाओं को छोड़कर पूरी दुकानें बंद रही नगर के तिराहे चौराहे सहित अन्य स्थानों पर सुरक्षा के पुलिस बल तैनात रहा सड़कों पर घूमने वालों से पुलिस पूछताछ करती नजर आई मुख्य बस स्टैंड सहित मंडल बस स्टैंड में भी सन्नाटा पसरा रहा मुख्य बस स्टैंड मैं कुछ यात्री बस की आने जाने के बारे में पूछताछ करते देखे गए..

मेडिकल सहित खुले रहे पेट्रोल पंप जिला मुख्यालय कॉलेज के तिराहे सुखार यातायात चौराहा अवंती बाई चौक भारत माता चौक कलेक्ट्रेट तिराहा। कंपनी चौक मंडला बस स्टैंड, समनापुर तिराहा नर्मदा पुल पर सहित बाईपास में भी पुलिस बल भारी मात्रा पर तैनात रहा लॉकडाउन के दौरान मेडिकल पेट्रोल पंप गैस एजेंसी सहित अन्य जरूरी सेवाओं को छोड़कर अन्य प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रहे कुछ व्यापारी अपनी दुकान के बाहर बैठे नजर आए


नर्मदा तट पर नहीं दिखा असर.. नगरीय क्षेत्र में लॉकडाउन का असर नर्मदा तट पर नजर नहीं आया जिला मुख्यालय के डैम घाट सहित अन्य घाटों पर लोग सुबह से नहाने व कपड़े धोने के लिए पहुंच गए बच्चों सहित युवा भी दिनभर नर्मदा तटों पर गर्मी से राहत पाने डुबकी लगाते नजर आए लोगों ने बताया कि कुछ क्षेत्र में पर्याप्त पानी की आपूर्ति न होने के चलते नर्मदा नदी नहाने व कपड़े धोने पहुंचे ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरी कार्य के चलते लोग बाजार में देखे गए डिंडोरी और  नगरी क्षेत्र में लॉक डाउन का व्यापक असर दिखा शाम को नर्मदा पुल में पुलिस बल ने पहुंचकर आने जाने वालों से पूछताछ कर समझाइश दी इसी के साथ चौराहों सहित अन्य स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा और अपनी ड्यूटी पूरी तरह से निभाते नजर आए।


No comments:

Post a Comment