BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पत्नी को लगता है कॉकरोच से डर, पति ने मांग लिया तलाक! - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, April 12, 2021

पत्नी को लगता है कॉकरोच से डर, पति ने मांग लिया तलाक!



भोपालः अक्सर लोग कॉकरोच को देखकर डर जाते हैं लेकिन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां पत्नी के इस डर के चलते तलाक की नौबत आ गई है. दरअसल महिला के कॉकरोच से डर के चलते दंपति तीन साल में 18 मकान बदल चुके हैं. हालात नहीं सुधरते देख अब पति ने तलाक ही मांग लिया है.

क्या है मामला
पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर एक युवक की नवंबर 2017 में शादी हुई थी. शुरू में तो सब ठीक रहा लेकिन कुछ माह बाद एक दिन पत्नी ने किचन में कॉकरोच को देख लिया. वह इतनी जोर से चीखीं कि सभी लोग डर गए. इसके बाद पत्नी ने मकान को बदलने की जिद पकड़ ली. इस पर उन्होंने मकान बदला लेकिन पत्नी का कॉकरोच से डर बदस्तूर जारी रहा. इस तरह दंपति पिछले 3 साल में अब तक 18 मकान बदल चुके हैं. पति का आरोप है कि पत्नी के इस डर की वजह से उन्हें और उनके परिवार को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है.




मनोचिकित्सिकों से भी ली सलाह
दैनिक भास्कर की खबर के अनुसार, युवक ने अपनी पत्नी को कई मनोचिकित्सकों को भी दिखाया है. लेकिन पत्नी दवाईयां खाने को तैयार नहीं है. पत्नी का आरोप है कि उसकी परेशानी को नहीं समझा जा रहा है और उसे पागल घोषित कराने की कोशिश हो रही है.

भाई वेलफेयर सोसाइटी पहुंचा मामला
पति ने पत्नी के डर से परेशान होकर तलाक लेने का फैसला किया है. जिसके बाद यह मामला भाई वेलफेयर सोसाइटी पहुंचा. हालांकि सोसाइटी के लोगों का कहना है कि यह तलाक का मामला नहीं बनता है. फिलहाल दंपति की काउंसलिंग कराई जा रही है.

No comments:

Post a Comment