ताइपे। अक्सर छुट्टी लेने के लिए कर्मचारी तरह-तरह के बहाने बनाते हैं और संस्था को गुमराह कर अवकाष लेते हैं। कभी-कभी ऐसा अवकाश के लिए बहाना बनाया जाता है जो चर्चा का विशय बन जाता है। ताइवान (Taiwan) के एक शख्स का अवकाष के लिए ऐसा ही मामला आया है। इस शख्स ने 37 दिनों के अंदर एक ही लड़की से चार बार शादी(Marriage)की और 3 बार तलाक (Divorce) दे दिया। उसने शादी और तलाक सबकुछ इसलिए किया ताकि ज्यादा पेड लीव मिल सके। यह शख्स ताइपे के एक बैंक में बतौर क्लर्क काम करता है। जब उसने शादी के लिए छुट्टी मांगी तो केवल 8 दिनों की छुट्टी मिली। मात्र आठ दिनों के अवकाष से वह बेहद निराश हुआ। इसके बाद अतिरिक्त छुट्टी पाने के लिए उसने जो किया, उसने सभी को चैंककर रख दिया। 6 अप्रैल 2020 को जब शख्स की शादी हो गई और कुछ दिनों बाद छुट्टियां खत्म हो गईं तो उसने दिमाग लगाकर अपनी छुट्टियां आगे बढ़वाईं। इसके लिए उसने ऑफिस में बताया कि कैसे उसका तलाक और फिर दोबारा शादियां हुईं। ज्ञात हो कि बहाने में जिन शादियों और तलाक का उसने जिक्र किया वो सब एक ही लड़की से हैं।
आरोपी कर्मचारी ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया और फिर उसी से शादी कर ली। इसके बाद उसने कानून और नियमों का हवाला देते हुए छुट्टी के लिए फिर से आवेदन किया। उसने ऐसा लगातार चार बार किया और तीन बार तलाक दिया। एक ही लड़की अपनी पत्नी से षादी के बाद इसका खुलासा हुआ। इस तरह उसने चार शादियों के लिए कई अतिरिक्त छुट्टियां ले लीं। बाद में जब बैंक को उसकी कहानी पर शक हुआ तो हकीकत सामने आई। फिर बैंक ने पेड लीव देने से मना कर दिया और मामला कोर्ट पहुंच गया।
आरोपी ने बैंक के खिलाफ ताइपे सिटी लेबर ब्यूरो में शिकायत दर्ज की जिसके आधार पर ब्यूरो ने बैंक पर करीब 700 डॉलर का जुर्माना भी लगाया। बैंक ने इस फैसले के खिलाफ अपील दायर की है। बैंक का कहना है कि आरोपी द्वारा मांगी गईं छुट्टियां लेबर स्टैंडर्ड एक्ट के तहत नहीं हैं। लेबर ब्यूरो के कमिश्नर हुआंग जिंगंग ने कहा कि बैंक क्लर्क ने छुट्टी के लिए जो किया वो गलत है लेकिन लेबर स्टैंडर्ड एक्ट में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है जो किसी को छुट्टी लेने के लिए एक ही व्यक्ति से दोबारा शादी करने से रोकता हो।

No comments:
Post a Comment