BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जनपद पंचायतों के सीईओ एवं नगरीय निकायों के सीएमओ को कोरोना के एक्टिव मरीजों को मेडिकल किट उपलब्ध कराने का दायित्व - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, April 14, 2021

जनपद पंचायतों के सीईओ एवं नगरीय निकायों के सीएमओ को कोरोना के एक्टिव मरीजों को मेडिकल किट उपलब्ध कराने का दायित्व

 


 रेवांचल टाइम्स  - कलेक्टर  दीपक आर्य ने जिले की 10 जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं नगरीय निकाय बालाघाट, वारासिवनी, कटंगी, बैहर, मलाजखंड एवं लांजी के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को अपने क्षेत्र के कोरोना एक्टिव मरीजों को मेडिकल किट उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। इन अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के निर्देशन में संबंधित खंड चिकित्सा अधिकारी से मेडिकल किट प्राप्त कर होम आईसोलेशन में रह रहे कोरोना के एक्टिव मरीजों को मेडिकल किट उपलब्ध सुनिश्चित करायेंगें। मेडिकल किट उपलब्ध कराने के कार्य में किसी भी स्तर पर बरती गई लापरवाही को गंभीरता से लिया जायेगा एवं इसके लिए जिम्मेदार व्यक्ति के विरूद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी। यह आदेश तत्काल प्रभावी हो गया है। 

 उल्लेखनीय है कि जिले में कोविड-19 संक्रमण के एक्टिव मरीजों से सम्पर्क करने एवं उनकी समस्याओं का निराकरण करने के लिए जिला स्तर पर कोविड कमांड काल सेंटर की स्थापना की गई है। कोरोना संक्रमित मरीजों द्वारा मेडिकल किट नहीं मिलने या मिलने के उपरांत खत्म होने पर अतिरिक्त आवश्यकता होने पर उपलब्ध नहीं होने की शिकायत मिलने पर जिला प्रशासन द्वारा यह व्यवस्था की गई है। इस सेंटर पर कोई भी कोरोना पाजेटिव मरीज 07632-1075 पर काल कर कोविड उपचार के संबंध में डाक्टर से सलाह मशविरा ले सकता है। इसके अलावा इस सेंटर के मोबाईल नंबर 8989521075, 8989421085 या 9479671065 पर वीडियो काल करके भी कोरोना संक्रमित मरीज डाक्टर से उपचार संबंधी सलाह ले सकते है। 


रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment