रेवांचल टाइम्स - जिले में संक्रमण के प्रसार को देखते हुए 14 अप्रैल से 30 अप्रैल तक लाकडाउन तो कर दिया गया है लेकिन सख्ती से कार्यवाही नहीं होने की वजह से लोग लापरवाह बने हुए हैं
नैनपुर नगर में संक्रमण के प्रसार को देखते हुए 14 अप्रैल से 30 अप्रैल तक लाकडाउन तो कर दिया गया है लेकिन सख्ती से कार्यवाही नहीं होने की वजह से लोग लापरवाह बने हुए हैं शासन द्वारा तय किए गए दुकानों को छोड़कर भी अन्य दुकानें सुबह के साथ साथ दिनभर समय खुल रही हैं।
लाकडाउन की अवधि में सड़कों पर लोगों को घूमते हुए आसानी से देखा जा सकता है। सुबह-शाम को घूमने वाले भी निकलने से परहेज नहीं कर रहे हैं, जो सख्ती पिछले वर्ष देखी गई थी वह इस बार नहीं देखने को मिल रही है। जबकि पिछले वर्ष की तुलना में अभी कई गुना मरीज बढ़ गए हैं।
दिनभर खुल रही दुकाने
लाकडाउन में स्पष्ट उल्लेख है कि सुबह 5 से 8 बजे तक सब्जी, फल, किराना, दूध की दुकान ही खुली रहेंगी। लेकिन शहर में इसके अलावा वेल्डिंग दुकान जनरल स्टोर पान दुकान टेलरिंग दुकान के अलावा अन्य दुकान भी चोरी छुपे दिन भर खुलती नजर आ रही है साथ ही दुकानदार अपनी दुकानों को घर से संचालित करते नजर आ रहे इन्हें न तो नियमो का पालन करना है ना ही है इन्हें कोरोना का डर
सड़को पर दिनभर घूमते नजर आते है लोग
इस 3 घंटे में चहल-पहल तो आम दिनों जैसा ही दिखाई देती है। लेकिन इसके बाद भी लोगों की आवाजाही सड़क में दिनभर बनी रहती है। लोग कुछ न कुछ बहाना कर घूमने निकल रहे हैं। पुलिस टीम कुछेक स्थानों पर रस्म अदायगी के लिए लोगों को समझाइश देती है।
पिछले वर्ष के जैसे नही प्रशासन सख्त
पिछले साल कोरोना संक्रमण के दौर में लाकडाउन के समय जिला, पुलिस, स्वास्थ्य, निगम की जो संयुक्त टीम कार्यवाही के लिए निकलती थी उससे लोगों में दहशत देखने को मिलती थी। पुलिस की टीम चौक-चौराहों, गलियों में नियमित कार्यवाही करती थी। बेवजह घूमने वालों को पुलिस रोककर समझाइश भी देती थी। ये सभी चीजें इस बार नहीं दिखाई दे रही हैं जबकि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष संक्रमित मरीजों की संख्या कई गुना बढ़ गई हैं।
राजा विश्वकर्मा के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment