BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
संस्थागत आईसोलेशन को बढ़ावा दें, होम आईसोलेशन को हतोत्साहित करें कलेक्टर ने नोडल अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, April 22, 2021

संस्थागत आईसोलेशन को बढ़ावा दें, होम आईसोलेशन को हतोत्साहित करें कलेक्टर ने नोडल अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश

 


 

मण्डला 22 अप्रैल 2021 कलेक्टर हर्षिका सिंह ने कोरोना नियंत्रण के लिए बनाए गए नोडल अधिकारियों की विस्तृत बैठक ली। बैठक में उन्होंने विकासखण्डवार होम आईसोलेशन की स्थिति जानी। उन्होंने कहा कि अब जिले में होम आईसोलेशन को हतोत्साहित करते हुए संस्थागत आईसोलेशन को बढ़ावा देना होगा। श्रीमती सिंह ने अत्यावश्यक होने पर ही होम आईसोलेशन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमित होने वाले मरीजों को संबंधित क्षेत्र के कोविड केयर सेंटर में तत्काल भर्ती कराया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में संभावित संक्रमित मरीजों का जल्द से जल्द कोरोना की जांच की जाए। कलेक्टर ने कहा कि जिले में मंडला शहरी, नैनपुर, बम्हनी एवं बिछिया में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, ऐसे में आरआरटी टीम इन क्षेत्रों में विशेष रूप से सक्रिय होकर कार्य करे। उन्होंने शहरी क्षेत्र में होम आईसोलेशन नहीं करने के निर्देश दिए हैं। श्रीमती सिंह ने कहा कि जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए संक्रमण की चौन को तोड़ने के लिए निर्देशों का सख्ती से पालन कराना होगा तथा जिन मरीजों को संस्थागत आईसोलेशन में भर्ती कराना है आवश्यकता होने पर उन्हें सख्ती के साथ कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराएं। कलेक्टर ने सभी सीईओ जनपद, आरआरटी तथा एमएमयू टीम के नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोरोना के प्रारंभिक लक्षण दिखने पर संभावित मरीजों का तत्काल कोरोना जांच कराएं तथा मरीजों से संबंधित मोबाईल नंबर आदि की जानकारी सही रूप से संकलित करें। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि होम आईसोलेशन का उल्लंघन करने वालों पर एफआईआर दर्ज होगी।

बैठक में एडीएम मीना मसराम, एडिशनल एसपी सहित कोविड नियंत्रण के लिए बनाए गए नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment