रेवांचल टाइम्स- यूं तो बालाघाट जिले में कोरोना का कहर जोरों पर चल रहा है इसी बीच शराब व्यवसायियों का कहर भी जोरो पर चल रहा है एक तरफ कोरोना महामारी से लोग परेशान हैं इसी बीच शराब के धंधे करने वालों के करतूतों से भी लोग परेशान हैं सूत्र बताते हैं कि बालाघाट जिले में गांव गांव टोले माजरे मैं देसी अंग्रेजी शराब का व्यवसाय दिनोंदिन बढ़ते जा रहा है कोरोना महामारी का लाभ उठाकर शराब व्यवसायियों के द्वारा अधिक कीमत में शराब भेजी जा रही है अब यह सोचने की बात है कि शराब दुकान बंद होने के बावजूद भी गांव गांव में शराब बेचने वालों को शराब कहां से मिलती होगी यह एक सोचने का विषय है
सूत्र बताते हैं कि शराब ठेकेदार के कर्मचारियों के द्वारा रात 12:00 बजे के बाद अधिक रेट में गांव गांव में शराब बेचने वाले व्यापारियों को दिया जा रहा है
रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment