BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
झोलाछाप डॉक्टर बना रहे कोरोना बम विस्फोटक..... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, April 21, 2021

झोलाछाप डॉक्टर बना रहे कोरोना बम विस्फोटक.....



रेवांचल टाइम्स  -  नगर  एवम ग्राम पंचायत पिंडरई, डिठौरी पाठासीहोरा  वा अन्य ग्रामीण क्षेत्रो  में बंगाली झोलाछाप डॉक्टर भोली भाली जनता को यह कहकर इलाज कर रहे हैं कि कोरोना एक आम बीमारी है इसका इलाज हमारे पास है और बगैर सोशल डिस्टेंस के 10-10 मरीजों को सामने की शटर बंद कर बाजू गेट से बुलाकर एक ही कमरे में लिटा कर बॉटल इंजेक्शन लगा रहे हैं और कोरोनावायरस के फैलाव को जन्म दे रहे हैं

यह को प्रशासन लगातार सोशल डिस्टेंस के पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है बही बंगाली झोलाछाप डॉक्टर प्रशासन के नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे है जब तक गरीब भोली भाली जनता से के जेब में पैसा निकलता है तब तक यह झोलाछाप डॉक्टर इलाज करते हैं और जब केश बिगड़ जाता है तो बाहर ले जाने की सलाह दे देती हैं जिसके चलती आज गांव गांव में कोरोना के मरीज बढ़ने लगे है

आपको बता दें कि नगर एवम ग्रामीण क्षेत्रो में अनेक बंगाली झोलाछाप डॉक्टर बगैर डिग्री के गरीब भोली-भाली जनता का इलाज कर रहै है और ताज्जुब की बात तो यह है कि बगैर डिग्री की अपने घर में दवाई रख दुकान  संचालित कर इलाज कर रहै है

लगातार शिकायत करने के बाद भी इस पर कार्रवाई ना होना प्रशासन के लिए एक प्रश्न चिन्ह लगता है क्या प्रशासन इन बंगाली डॉक्टरों के आगे नतमस्तक है या इन पर राजनीतिक आशीर्वाद है

बरहाल इस समय हालत गंभीर है अगर इन पर कार्यवाही नहीं होती तो आप देख लेना क्षेत्र में बंगाली झोलाछाप डॉक्टर एक कोरोना बम को विस्फोटक करेंगे और इसका जवाब दर सिर्फ प्रशासनिक अधिकारी होंगे।


राजा विश्वकर्मा के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment