BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने दिया कोरोना को लेकर दिया संदेश...... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, April 21, 2021

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने दिया कोरोना को लेकर दिया संदेश......





रेवांचल टाइम्स - अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने गोल घेरे बनाकर 2 गज की दूरी बनाए रखने का दिया संदेश डिंडोरी जन अभियान परिषद के अंतर्गत मैं भी हूं कोरोना वॉलिंटियर्सएवं रोको टोको  अभियान के तहत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र-छात्राओं ने सार्वजनिक स्थानों पर गोले बनाकर आम लोगों को 2 गज की दूरी बहुत जरूरी का संदेश दिया है ।कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के संक्रमण से बचने के लिए शासन के नियम 2 गज की दूरी और मास्क है जरूरी का संदेश आम लोगों तक पहुंचाने के लिए अब जन अभियान परिषद पूरी श्रद्धा के साथ टीम बनाकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रही है। इसी के तहत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के युवा छात्र और छात्राओं ने बुधवार को नगर के एटीएम, सार्वजनिक शौचालय, बैंक परिसर सहित कई स्थानों पर जहां पर लोगों का आना जाना लगा रहता है वहां पर गोल घेरे बनाकर बारी बारी से सार्वजनिक सुविधाओं का उपयोग करने की बात कही है। निश्चित ही इन युवाओं का प्रयास लोगों में जागरूकता पैदा करेगा और लोग कोविड के नियमों का पालन करते हुए खुद को सुरक्षित रखने तथा अन्य लोगों को भी सुरक्षित रखने में मददगार साबित होंगे। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के द्वारा कोरोना की चैन को तोड़ने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है आमजन को भी प्रशासन का सहयोग करते हुए कोरोना की इस महामारी को रोकने के लिए अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभानी होगी तभी हम कोरोना की जंग जीत पाएंगे ।*घर पर रहें सुरक्षित रहें।

No comments:

Post a Comment