BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नैनपुर में बिना किसी डॉक्टर की पर्ची के दवाई दुकानों से दी जा रही है सर्दी खांसी और बुखार की दवा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, April 13, 2021

नैनपुर में बिना किसी डॉक्टर की पर्ची के दवाई दुकानों से दी जा रही है सर्दी खांसी और बुखार की दवा


रेवांचल टाइम्स :- लॉकडाउन के दौरान प्रदेश में मेडिकल दुकानें खोलने की छूट है ताकि लोगों को आपात काल में समस्या न हो। लेकिन नैनपुर नगर में कुुछ मेडिकल शॉप संचालक इसका लाभ उठा कर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। केमिस्ट शॉप पर सोशल डिस्टेंसिंग को दरकिनार कर लोगों की भीड़ जमा हो रही है। कुछ केमिस्ट बिना बिल, बिना डॉक्टर की पर्ची व बिना फार्मासिस्ट के दवा बेच रहे हैं। 


जैसा कि हमें ज्ञात है कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज के आदेश अनुसार लॉक डाउन की प्रक्रिया की गई है। जिसमें नैनपुर नगर में कलेक्टर के आदेश अनुसार 14 तारीख तक लॉकडाउन लगाया गया है इस बीच नगर में वैक्सीनेशन, मरीजों की जांच का कार्य प्रारंभ है, और कोरोना संक्रमित मरीजों कि संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। और मौसम में भी लगातार बदलाव देखा जा रहा है इसकी वजह से लोगों में सर्दी, जुखाम और वायरल फीवर के लक्षण देखे जा रहे हैं,


जिसकी वजह से लोग जांच ना करवा कर घर पर ही घरेलू इलाज करने की लापरवाही कर रहे हैं। और नगर के कुछ दवाई दुकानों से सर्दी जुखाम और बुखार की दवा बिना किसी डॉक्टर की पर्ची के प्राप्त कर रहे हैं।


नगर के मेडिकल दुकानदारों को यह भली-भांति ज्ञात है कि बिना किसी डॉक्टर की पर्ची के वह दवाइयां नहीं दे सकते और खासकर इस समय तो बिल्कुल भी नहीं लेकिन सूत्रों के अनुसार प्राप्त जानकारी मिली है कि नैनपुर नगर में अधिकतर दवाई दुकान विक्रेता बिना किसी डॉक्टर की पर्ची के लोगों को सर्दी जुखाम और फीवर की दवाई मोटी कमाई और अपने स्वार्थ के चलते दे रहे हैं।


लेकिन वह यह नहीं जानते कि ऐसा करके वह नैनपुर नगर को संकट में डाल रहे हैं ऐसा करने से नैनपुर नगर में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ सकती है जो कि एक बहुत बड़ी लापरवाही को दर्शाता है जिस से नैनपुर नगर में एक बहुत बड़ा कोरोना बम फूटने की आशंका बन रही है।


सूत्रों के अनुसार वार्ड नंबर 1 में अशोक बंशकार के सुपुत्र जो कि कुछ दिनों पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिन का इलाज मंडला जिला अस्पताल में चल रहा है और उनकी तबीयत में काफी सुधार भी आया है लेकिन वार्ड वासियों का कहना है की उनके आसपास कुछ लोगों में कोरोना के लक्षण देखे गए हैं लेकिन वह जांच ना करवा कर घर में ही रह कर घरेलू उपचार एवं बिना किसी डॉक्टर की पर्ची के नैनपुर नगर के दवाई दुकानों से दवाइयां लेकर खा रहे हैं,

जो कि एक बहुत बड़ी लापरवाही का संकेत है इस तरह वह खुद संक्रमित तो होंगे ही साथ में परिवार एवं वार्ड वासियों को भी संक्रमित कर देंगे।


प्रशासन को वार्ड वासियों से मिलकर पूछताछ करनी चाहिए और जिस किसी में भी संक्रमण के लक्षण पाए जाते हैं उनकी तत्काल जांच करवा कर उन्हें उचित इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजना चाहिए और नैनपुर नगर के दवाई दुकानदारों को चेतावनी भी दी जाए की बिना किसी डॉक्टर की पर्ची के यदि वह किसी भी व्यक्ति को सर्दी जुखाम या बुखार की दवा देते हैं तो उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


नैनपुर रेवांचल टाइम्स से शालू अली की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment