BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
हाय प्रशासन एक तरफ जल संकट और दूसरे नदी नालों से मोटर पंप लगाकर सिंचाई... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, April 6, 2021

हाय प्रशासन एक तरफ जल संकट और दूसरे नदी नालों से मोटर पंप लगाकर सिंचाई...



रेवांचल टाईम्स :- जिले मैं गर्मी आने के चलते जहां-तहां जल संकट गहराने लगा इसके बावजूद भी 50 एकड़ में सब्जी लगी फार्म हाउस में नदी में मोटर लगाकर धड़ल्ले से की जा रही सिंचाई प्रतिबंध के बावजूद भी बंटी जाट को नहीं है किसी का डर

       डिंडोरी जिला आदिवासी बाहुल्य जिला जाना जाता है जहां हर साल गर्मी के दिनों में आए दिन पीने के पानी का संकट गहराता नजर आता है इसे देखते हुए कलेक्टर ने 30 जून तक सर्वजनिक जल स्त्रोत से पानी का उपयोग सिर्फ पीने और दैनिक उपयोग के लिए किए जाने के आदेश दिए हैं बाकी खनन एवं नदी से ट्यूबवेल मशीन लगाकर पानी का उपयोग करने पर पूर्णता प्रतिबंध लगा है इसके बावजूद बंटी जाट पुत्र अमन जाट द्वारा अपने निजी कृषि फार्म हाउस मैं करीब 50 एकड़ में लगी सब्जी को सिंचित करने के लिए चकारर नदी के पानी का धड़ल्ले से उपयोग किया जा रहा है ना किसी का डर ना किसी खोफ है जिस पर कार्यवाही नहीं होने से क्षेत्र के ग्रामीणों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यवाही करने की मांग की है ग्रामीण संतोष श्रीवास रोहित मिथलेश। आदि का कहना है कि फार्म वाले दिन-रात मशीन लगाकर धड़ल्ले से सिंचाई कर रहे हैं नदी का पानी कम होता दिखाई दे रहा है। जिससे क्षेत्र में आगामी दिनों में जल संकट गहराने से सभी गांव वालों को परेशानी के संकट का सामना करना पड़ेगा और पानी की बूंद बूंद को तरसना ना पड़ जाए इसलिए ग्रामीणों ने जांच कर उचित कार्यवाही की मांग की है इस मामले में फार्म संचालक बंसी जाट के पुत्र अमन जाट का कहना है कि फार्म की शुरुआत से हमने परमिशन ले रखी है 1 या 2 महीने इसी नदी के पानी से अपनी किसानी सब्जी को सिंचित करेंगे नदी के पानी से सिंचाई के लिए प्रतिबंध है। या नहीं मुझे नहीं मालूम ना तो मेरे पास ऐसा कोई निर्देश! है? अब देखना आगे यहां होगा कि कार्यवाही होती है या खानापूर्ति की जाती है सूत्रों से जानकारी के मुताबिक जानकारी यहां लगी है कि सब्जियों में अधिक मात्रा में कीटनाशक व रासायनिक खाद का भरपूर उपयोग किया जाता है।



रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ..



रेवांचल टाइम्स.. परिवार आप सभी पाठकों से अपील करता है की 2 गज की दूरी बनाए मास्क हमेशा लगाएं एवं बार-बार अपने हाथों को सैनिटाइज करें.. आप सुरक्षित तो देश सुरक्षित.. निष्पक्ष पत्रकारिता एक कलम

No comments:

Post a Comment