शहडोल: शहडोल से एक दर्द विदारक खबर आ रही है. यहां मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की सप्लाई का प्रेशर घटने से 6 कोविड मरीजों की मौत हो गई. ये सभी ICU में भर्ती थे. घटना
शनिवार रात 12 बजे की बताई जा रही है. लोगों के मुताबिक ऑक्सीजन कम होते ही मरीज तड़पने लगे थे. सुबह होते-होते एक-एक करके सभी 6 लोगों ने दम तोड़ दिया. इसके बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया.
हड़कंप मचते देख अस्पताल प्रबंधन सिलेंडर्स की व्यवस्था में रात से ही जुट गया था. प्रशासनिक अधिकारी भी रात में ही मौके पर पहुंच गए थे. जब तक सिलेंडर्स की व्यवस्था हो पाती एक-एक करके 6 मरीजों की सांसों की डोर टूट गई. रविवार सुबह 6 बजे 6 मरीजों की मौत हो गई.
आपको बता दें कि इससे पहले 15 अप्रैल को जबलपुर ऑक्सीजन सप्लाई बंद होने से 5 मरीजों की मौत हो गई थी. वह भी सभी वेंटिलेटर पर थे. वहीं 4 की हालत गंभीर हो गई थी. पहली मौत वेंटिलेटर पर 82 वर्षीय महिला की हुई थी. जबकि 4 लोगों ने सुख-सागर मेडिकल कॉलेज दम तोड़ा था.

No comments:
Post a Comment