BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
घर-घर जांच कर कोरोना संदिग्धों की निगरानी करेगा दल... स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास की संयुक्त टीम द्वारा सर्वे....किल कोराना-2 अभियान 22 अप्रैल से 7 मई तक - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, April 24, 2021

घर-घर जांच कर कोरोना संदिग्धों की निगरानी करेगा दल... स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास की संयुक्त टीम द्वारा सर्वे....किल कोराना-2 अभियान 22 अप्रैल से 7 मई तक



मण्डला 24 अप्रैल 2021 जिले में कोरोना संक्रमण को राकने के लिए अब स्वास्थ्य विभाग में घर-घर संदिग्ध मरीजों की जांच का कार्य आरंभ किया है जिसमें स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास के द्वारा संयुक्त दल का गठन कर सर्वे का काम 22 अप्रैल से 7 मई तक किया जा रहा है इसके लिए जिले भर में एक साथ प्रत्येक ग्राम के लिए टीमें गठित की गई है, प्रत्येक टीम में 4-5 सदस्य रहेंगे जो शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर दस्तक दे रहे हैं। इसमंे टीम द्वारा परिवार के सदस्यों के सम्बंध में जानकारी, किसी भी बाहरी व्यक्ति के आने की जानकारी, बुखार, सर्दी, खांसी सहित अन्य बीमारीयों के सम्बंध में जानकारी ली जायेगी। जांच टीम में ए.एन.एम. आशा कार्यकर्ता एम.पी.डब्ल्यू. सुपरवाईजर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका टीम में शामिल है। टीम द्वारा परिवार के किसी सदस्य में कोरोना के लक्षण होने पर इसकी जानकारी तत्काल सेक्टर डॉ. या बी.एम.ओ. को देंगे, यही नहीं कोरोना संक्रमित गंभीर मरीज की पहचान पर तत्काल उसे जिला चिकित्सालय भेजने की व्यवस्था बनायेंगे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने बताया की जिले की पूरी अबादी का सर्वेक्षण कार्य 7 मई तक पूरा करना है। डॉ. सिंह ने बताया कि सर्वेक्षण टीम ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से सायंकाल 5 बजे तक सर्वे का काम करंेगे। जांच में ऑक्सीजन लेवल कम होने वाले मरीजों पर भी निगरानी रखी जायेगी। अगर किसी व्यक्ति में संक्रमण के लक्षण के साथ ऑक्सीजन लेवल 94 से नीचे पाया जाता है तो उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया जायेगा जबकि संक्रमण के सामान्य लक्षण मिलने पर सेक्टर मेडिकल अधिकारी या बी.एम.ओ. की सलाह पर उसे होम क्वारेंटाईन की सलाह देते हुए दवाईयां उपलब्ध कराई जायेगी।

डॉ सिंह ने यह भी बताया कि कोरोना संक्रमण का प्रभाव गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों पर पड़ने की सम्भावना बनी है इसको देखते हुए सर्वे के दौरान गर्भवती महिला की सांस की समस्या, सर्दी, खांसी या अन्य समस्या पाये जाने पर पूरी जांच के निर्देश दिये गए हैं। दिनांक 22 एवं 23 तारीख तक कुल 28800 घरों का सर्वे किया जा चुका है, जिसमें दो दिवस में 128065 जनसंख्या का सर्वे किया जा चुका है। जिसमें बुखार सर्दी खांसी वाले 11 मरीज एंव अन्य बिमारियों के 46 मरीज चिन्हित किये गए हैं वहीं कुल 601 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई है जो पूरी तरह स्वस्थ हैं।

No comments:

Post a Comment