BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मण्डला: एक मई से 18 से 44 वर्ष तक के लोगों को लगेगा टीका - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, April 28, 2021

मण्डला: एक मई से 18 से 44 वर्ष तक के लोगों को लगेगा टीका

 


मण्डला 28 अप्रैल 2021 जिले में कोविड-19 से बचाव के लिये टीकाकरण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। एक मई से 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के समस्त नागरिकों का कोविड-19 टीकाकरण प्रारंभ किया जा रहा है। यह टीका शासकीय संस्था में निःशुल्क लगाया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व प्रथम चरण में हेल्थ केयर वर्कर, फ्रंट लाईन वर्कर का टीकाकरण किया गया है एवं द्वितीय चरण में 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के नागरिकों का टीकाकरण किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने जानकारी दी गई कि कोविड-19 से बचाव के लिये लगाई जा रही वैक्सीन पूर्णतः सुरक्षित है। यह वेक्सीन कोविड-19 के संक्रमण के जोखिम को कम करती है। कुछ लोग इस टीके के बारे में भ्रमात्मक प्रचार कर रहे है, लेकिन आमजनों को इस प्रकार के भ्रमात्मक प्रचार व अफवाहों से बचना है और अपना टीकाकरण अनिवार्य रूप से कराना है।

                                अगामी 1 मई से 18 साल व इससे अधिक आयु वर्ग के लोगों को भी टीका लगाया जायेगा। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वाय.के. झारिया ने जानकारी दी कि कोविड-19 टीकाकरण सत्र सोमवार, बुधवार, गुरूवार, शनिवार के दिन आयोजित किये जायेंगे एवं मंगलवार, शुक्रवार के दिन बच्‍चों के नियमित टीकाकरण सत्र आयोजित किये जायेगां। मंगलवार, शुक्रवार एवं रविवार एवं सरकारी अवकाश के दिन सिर्फ शहरी क्षेत्र के कटरा स्थित कम्प्यूटर स्किल बच्‍चों डेवलपमेंट सेंटर में कोविड टीके का सत्र आयोजित किया जायेगा।

                                जिला मंडला में प्रतिदिन टीकाकरण करने का लक्ष्य 1140 कुल क्षमता रखी गई है, वहीं कुल क्षमता का 75 प्रतिशत 45 वर्ष से अधिक आयु वाले लाभार्थी के लिये सुरक्षित रहेगा एवं कुल क्षमता का 25 प्रतिशत 18 से 44 वर्ष वाले लाभार्थी (सिर्फ ऑनलाईन पंजीयन के द्वारा ही) के लिये सुरक्षित रहेगा। वर्तमान मे प्राप्त जानकारी के आधार पर सिर्फ शहरी क्षेत्र में ही 18 वर्ष से 44 वर्ष वाले लाभार्थियों का टीकाकरण किया जायेगा। एवं 45 वर्ष से अधिक आयु वाले हितग्राहियों का टीकाकरण पूर्व की तरह ही सभी सेशन साईट पर टीकाकरण किया जायेगा।

                                ऑनलाईन कर सकतें हैं पंजीयन- 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के नागरिकों का टीकाकरण ऑनलाईन पंजीयन के आधार पर ही किया जायेगा। 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के नागरिक कोविन पोर्टल पर अग्रिम पंजीयन स्वयं कर टीकाकरण केन्‍द्र पर टीकाकरण करवा सकतें है। यह पंजीयन 28 अप्रैल से प्रारंभ हो रहा है। पंजीयन के लिये उक्त लिंक (Cowin.gov.in)  पर जाकर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज करने पर एक नया पेज ओपन होगा, जिसमें अपनी डिटेल भरनी है। आईडी का कोई एक विकल्प चुनकर आईडी नंबर डालना है, फिर नाम, जेंडर और जन्मतिथि भरनी होगी। इसक बाद नजदीकी कोविड वेक्सीनेशन सेंटर चुनने का विकल्प आएगा, जिसे पिनकोड अथवा जिलें का नाम डालकर सेलेक्ट किया जा सकता है। सेंटर चुनने के बाद अपनी सुविधानुसार उपलब्ध स्लॉट चुन सकतें है।

No comments:

Post a Comment