BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिले मे बीते कुछ दिनों मे अलग अलग थाना/चौकीं अंतर्गत हुये सड़क हादसों में हुई 11 लोगों की मौत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, April 14, 2021

जिले मे बीते कुछ दिनों मे अलग अलग थाना/चौकीं अंतर्गत हुये सड़क हादसों में हुई 11 लोगों की मौत



रेवांचल टाइम्स – आदिवासी बाहुल्य जिला मंडला में कुछ दिनों से लगातार सड़क हादसे होने की ऐक नई जानकारी निकल कर सामने आ रही है तो वही वीते कुछ दिनों मे जिले के अलग अलग जगह पर हुये सड़क हादसों में 11 लोगों ने अपनी जान गवा दी है।  जो  जिले के  लिए बड़े  शोक संतिप्ति का विषय है। 

दिनांक 04/04/2021 दिन रविवार रात्रि  को मंडला जिला के टिकरिया थाना के अन्तर्गत बबेहा पुल से नर्मदा जी में कार पुल से नीचे गिर गई जिससे जल समाधि में 2  नवयुवाओं की मौत हो गई, उसके दूसरे दिन लगभग 17 घंटे बाद दोनों नव युवाओं के  शव बरामद हुए थे। 

दिनांक 07/04/2021 दिन बुधवार को फिर उसी जगह जिला के टिकरिया थाना के अन्तर्गत बबेहा पुल में दो ट्रक की आमने सामने जोड़दार टक्कर में 2 युवकों की मौके पर मौत हो गई थी, व ट्रक पलटने से लगभग 2 घंटे तक जाम लगा रहा जिसे पुलिस टीम व SDERF टीम द्वारा क्रेन मशीन की मदद से ट्रकों को रोड से अलग किया गया था। 


दिनांक 09/04/2021 दिन शुक्रवार को अंजनिया चौंकी के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग ग्राम माधोपुर बायपास में कार और ट्रक की भीषण टक्कर में घटना  पर ही 3 लोगों की मौत हो  गई थी ,घटना रात्रि लगभग 1:30 बजे की बताई गई थी, कार क्रमांक MP51CA5423 और ट्रक क्रमांक HR63C5267 दोनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई,जिसमें डेढ़ साल की बच्ची,1महिला और 1पुरुष की मौत हो गई थी।


दिनांक  13/04/2021 दिन सोमवार को जिले के ह्रदयनगर चौंकी के अंतर्गत लगभग सुबह 5: 30 राष्ट्रीय राजमार्ग पदमी में ट्रक ने बाइक सवारों को मारी टक्कर घटना स्थल पर ही 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी।


दिनांक 13/04/2021 दिन सोमवार को जिले कोतवाली थाना के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 30 के ग्राम गाजीपुर कटरा बायपास पर रायपुर की ओर जा रहे थे,तभी तेज रफ़्तार ट्रक ने पैदल चल एक युवक को  मारी टक्कर,जिससे युवक की घटनास्थल में मौके पर ही मौत हो गई थी,और तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। जानकारी के अनुसार मृत युवक विमल यादव कटरा निवासी बताया गया।


सड़क हादसें में आए दिन जिले में कहीं न कहीं घटना हो रही हैं। ऐंसे ही वीते कुछ दिनों मे मंडला जिले के अलग अलग जगह पर हुये सड़क हादसों मे 11 लोगों ने अपनी जान गवा दी।

No comments:

Post a Comment