BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
11 से 14 अप्रैल तक मनाया जा रहा है टीका उत्सव कलेक्टर ने उत्सव को सफल बनाने की अपील की - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, April 11, 2021

11 से 14 अप्रैल तक मनाया जा रहा है टीका उत्सव कलेक्टर ने उत्सव को सफल बनाने की अपील की



मण्डला 11 अप्रैल 2021



राज्य शासन के निर्देशानुसार 11 अप्रैल महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती से लेकर 14 अप्रैल डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती तक कोविड वेक्सीनेशन के लिए टीका उत्सव मनाने का निर्णय लिया गया है। इसी तारतम्य में 11 अप्रैल से टीका उत्सव जिले में भी प्रारंभ हो गया है। इस उत्सव के तहत् सभी पात्र हितग्राहियों को कोविड वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले के 45 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति एवं अन्य पात्र व्यक्तियों से अपील की है कि टीका उत्सव में अपने नजदीकी कोविड टीकाकरण केंद्रों में जाकर निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण कर टीका अवश्य लगाएं। साथ ही अपने परिवार एवं अन्य संबंधियों को भी कोविड वेक्सीनेशन के लिए प्रेरित करें।

No comments:

Post a Comment