BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मप्र में शादी में 10 लोगों के शामिल होने की अनुमति - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, April 26, 2021

मप्र में शादी में 10 लोगों के शामिल होने की अनुमति



भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अफसरों को निर्देश दिए हैं कि शादी में 10 से ज्यादा लोगों के शामिल होने की अनुमति नहीं दें। यदि कोई इस निर्देश को नहीं मानता है तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए। कोरोना संक्रमण को रोकने और लोगों की जिंदगी बचाने के लिए अब कड़ाई करना भी जरुरी है। बता दें कि भोपाल और इंदौर में जिला प्रशासन ने 30 अप्रैल तक शादियों पर पूरी तरह से रोक लगा रखी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑक्सीजन की मांग बढ़ती जा रही है। ऐसे में ऑक्सीजन के अपव्यय को रोकना भी जरुरी है। उन्होंने कहा कि मेरा अधिकांश समय ऑक्सीजन की व्यवस्था करने में लगता है। ऑक्सीजन ऑडिट होना चाहिए। खंडवा जिले उदाहरण देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा ऑक्सीजन की फिजूलखर्ची ना हो, अफसरों के साथ मंत्रियों को इस पर ध्यान देना चाहिए।

मरीज को जरूरत ना होते हुए भी लगा देते हैं ऑक्सीजन
मुख्यमंत्री ने कहा कि कई बार अस्पताल में मरीजों को जितनी जरूरत है उससे कहीं ज्यादा ऑक्सीजन लगा देते हैं। लो फ्लो में काम चल सकता है, तब भी हाई फ्लो दे दिया। इसलिए ऑकसीजन ऑडिट जरुरी है। उन्होंने स्टेप डाउन योजना पर काम करने के लिए भी कहा है। यानी अगर व्यक्ति आईसीयू में ठीक हो जाता है तो ऑक्सीजन बेड पर उसे ले आएं। अगर कोई मरीज ऑक्सीजन बेड पर है और उसकी स्थिति में सुधार है तो उसे हाई फ्लो नहीं लो फ्लो ऑक्सीजन दी जाना चाहिए।

No comments:

Post a Comment