BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
वैदिक परिवार मंडला द्वारा किया गया होलिका दहन, सफलतम 5वा वर्ष,3000 गोबर के कन्डो से हुआ होलिका दहन.. - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, March 28, 2021

वैदिक परिवार मंडला द्वारा किया गया होलिका दहन, सफलतम 5वा वर्ष,3000 गोबर के कन्डो से हुआ होलिका दहन..



रेवांचल टाईम्स :- वैदिक परिवार मंडला द्वारा होलिका दहन का आयोजन प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी किया गया जिसमे विशाल होलिका दहन समारोह तहसील तिराहा में आयोजित किया गया, 28 मार्च को सुबह 9 बजे होलिका मूर्ति की स्थापना की गयी , रात्रि 7.30 बजे होलिका दहन किया गया , होलिका दहन गोबर के कंडो से किया गया ।  




आयोजन समिति का मुख्य उद्देश हमारी वैदिक परम्पराओ को जीवित रखना है इस इस आयोजन में होलिका दहन  पूर्णत वैदिक रीती रिवाजों से किया जाता मुहूर्त के अनुसार रात्रि 7.30 पर पंडित द्वारा वैदिक मन्त्र उच्चारण  , पूजन प्रसाद अर्पण कर होलिका दहन कराया गया इस दोरान शहर के नागरिको द्वारा अपनी सहभागिता दर्ज करायी गयी होलिका दहन में  कोरोना गाइड लाइन का पालन किया गया साथ ही दहन के दोरान जागरूकता सन्देश भी दिए गए .


दहन में मुख्य रूप से गोबर के कन्डो , कपूर , इलायची ,हवन सामग्री , देशी घी का उपयोग किया गया  3000 कन्डो से होलिका दहन किया गया यह दहन 7 .30  से प्राम्भ होकर रात्रि १० बजे तक चला जिसमे लगता शहर के नागरिको ने दहन स्थल की परिक्रमा की साथ ही समिति द्वारा नज़र उतरने के सामग्री चोकर,लाल मिर्च की भी व्यवस्था की गयी थी . आयोजक समिति वैदिक परिवार मंडला द्वारा आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी नगर वासियों का आभार प्रगट किया गया ..

No comments:

Post a Comment