BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
MP में अब इस जगह 3 दिन का जनता लॉकडाउन ..........देखिए कही आपका शहर तो नहीं - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, March 27, 2021

MP में अब इस जगह 3 दिन का जनता लॉकडाउन ..........देखिए कही आपका शहर तो नहीं

 


प्रदेश में संक्रमण  की बढ़ती रफ्तार पर लगाम लगाते हुए मध्य प्रदेश सरकार  ने प्रदेश के 11 जिलों में साप्ताहिक लॉक डाउन  का ऐलान कर दिया है। राजधानी भोपाल, इंदौर और जबलपुर के बाद अब विदिशा, उज्जैन, ग्वालियर, नरसिंहपुर और सौंसर में भी रविवार को लॉकडाउन रहेगा। इसी बीच बड़वानी  जिले के व्यापारी और ग्रामीणों ने स्वयं में फैसला लेते हुए तय किया है कि वरला क्षेत्र में भी 3 दिन का लॉकडाउन किया जाएगा। जिसके बाद क्षेत्र में शनिवार, रविवार और सोमवार को लॉकडाउन रहेगा।

ज्ञात हो कि प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण और महाराष्ट्र से सटे जिले होने की वजह से स्थानीय रहवासी और व्यापारियों द्वारा बैठक बुलाई गई थी। जहां यह निर्णय किया गया कि बरला क्षेत्र में 3 दिनों तक लॉकडाउन रहेगा। बता दे कि इन 3 दिनों में सोमवार को होली में भी वरला क्षेत्र में लॉकडाउन का ऐलान किया गया है।

वही वरला तहसील मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर महाराष्ट्र के चोपड़ा शहर में संक्रमण की रफ्तार बेहद तेज है। जिसके बाद पंचायत के साथ बैठक में व्यापारी और ग्रामीणों ने यह निर्णय लिया है। ऐसे में आवश्यक सामग्री, मेडिकल, दूध और गैस एजेंसी संचालन पर छूट रहेगी।

ज्ञात हो कि शुक्रवार कोक्राइसिस मैनेजमेंट कमिटी की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में कोरोना के प्रकरण में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। कोरोना केसों की संख्या बढ़कर दोगुनी हो गई है। इसलिए प्रदेश में होलिका दहन, शब् ऐ बारात जैसे त्योहारों को प्रतीकात्मक रूप में मनाया जाए और त्योहार मनाते समय भी संक्रमण का विशेष ध्यान रखा जाए।

इसके अलावा प्रदेश के अस्पतालों में संक्रमित मरीजों के लिए बेड की व्यवस्था की जा रही है। कई मरीज होम आइसोलेशन की व्यवस्था भी ले रहे हैं। वहीं प्रशासन और शासन का कहना है की प्रदेशवासियों को स्वयं ही संक्रमण फैलने से रोकना होगा वरना केसों की संख्या में बढ़ोतरी होती रहेगी।

No comments:

Post a Comment