BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कायाकल्प कार्यक्रम अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देने के लिए स्वास्थ्य संस्थाओं को मुख्यमंत्री जी द्वारा सम्मान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, March 28, 2021

कायाकल्प कार्यक्रम अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण सेवाएं देने के लिए स्वास्थ्य संस्थाओं को मुख्यमंत्री जी द्वारा सम्मान



मण्डला, 28 मार्च 2021



कायाकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत जिले की 4 स्वास्थ्य संस्थाओं जिला चिकित्सालय मंडला, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनी बंजर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणगंज एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिरईडोंगरी को शनिवार 27 मार्च 2021 को मिंटो हॉल भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी, एसीएस मोहम्मद सुलेमान, स्वास्थ्य आयुक्त डॉ. संजय गोयल, एनएचएम संचालक छवि भारद्वाज द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने जिला चिकित्सालय से डॉ. विजय मिश्रा एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणगंज से डॉ. एएल कोल उपस्थित रहे। प्रशस्ति पत्र प्राप्त होने पर कलेक्टर श्रीमती हर्षिका सिंह ने स्वास्थ्य संस्था प्रभारियों को बधाई प्रेषित की। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने बताया कि कायाकल्प अवार्ड की घोषणा 8 मार्च को की गई थी जिसमें जिले की चार स्वास्थ्य संस्थाओं को उच्च गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए सम्मानित किया गया है।


No comments:

Post a Comment