BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
गाड़ीवाला आया...से प्रसिद्ध श्याम बैरागी के होली गाने को मंडला की बिटिया ने दी आवाज - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, March 30, 2021

गाड़ीवाला आया...से प्रसिद्ध श्याम बैरागी के होली गाने को मंडला की बिटिया ने दी आवाज



कोविड-19: बिटिया कान में बोली,पापा घर में मनाना होली

श्याम के गीत गाकर जागरूक कर रहीं अवनि


मंडला। कोरोना काल में होली कैसे मनाए, इसको लेकर गीतकार श्याम बैरागी ने एक गीत लिखा एवं

मंडला की नन्ही गायिका अवनि वर्मा के साथ आवाज देकर जन सामान्य को जागृत करने का प्रयास

किया है। उनके द्वारा तैयार गीत के बोल हैं, लौट के फिर कोरोना आया, अरे जान पे संकट छाया, बिटिया

कान में बोली, पापा घर में मनाना होली।


देश में लोकप्रिय हो चुका है गाड़ीवाला आया...


गत वर्ष भी इन दोनों कलाकारों ने कोरोना से बचाव के लिए जिला प्रशासन की ओर से कुछगीत

रिकॉर्ड किए थे, जिसके परिणाम भी सुखद आए थे। श्याम बैरागी द्वारा लिखित स्वरबद्ध एवं अवनि

वर्मा द्वारा गाए गीतों को नगरपालिका सहित अन्‍य स्‍थानीय निकायों की गाड़ियों में नियमित प्रसारित

किया गया। इन गीतों के माध्‍यम से लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचने के संबंध में जागरूक करने

का प्रयास किया गया था। गौरतलब है कि, शिक्षक श्याम बैरागी द्वारा लिखा एवं स्वरबद्ध गीत गाड़ी

वाला आया घर से कचरा निकाल पूरे भारत में लोकप्रिय हो चुका है। सरकार के लिए इनके द्वारा लिखे

अनेक गीतों को अवनि वर्मा ने अपनी आवाज दी है।


No comments:

Post a Comment