BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ओबीसी एसटी एस सी संयुक्त मोर्चा के चिंतन शिविर में विशेष महासभा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, March 19, 2021

ओबीसी एसटी एस सी संयुक्त मोर्चा के चिंतन शिविर में विशेष महासभा


रेवांचल टाइम्स -दिनांक 21 मार्च 2021 दिन रविवार को सार्वजनिक रंगमंच बस स्टैंड मवई मे ओबीसी / एस टी / एस सी संयुक्त मोर्चा महासभा ब्लॉक शाखा मवई जिला मंडला का चिंतन शिविर आयोजित है जिसमें अधिक से अधिक संख्या में भाई बहनों को शिविर में सम्मिलित होने का आह्वान किया गया है ओबीसी एसटी एससी संयुक्त मोर्चा के अनुसार यह तीनों समुदाय के लोग भारत के मूल निवासी हैं ' जिनकी कुल जनसंख्या में से 85% की भागीदारी हमारे समाज की है परंतु आज भी यह तीनों समुदाय उपेक्षित एवं प्रताड़ित है ।भारतीय संविधान की धारा 341 एवं 342 में वर्णित नियमों /उप नियमों के तहत लाभ नहीं मिल पा रहा है |शासन प्रशासन में जनसंख्या के आधार पर ना तो सरकारी नौकरी का अवसर मिल रहा है ना ही शासन में प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया जा रहा है ।ऐसी स्थिति में संवैधानिक अधिकार पाने के लिए तीनों समुदाय एकजुट होकर शासन प्रशासन से अपनी मांगों को रखेंगे आगामी वर्षों में होने वाली जनगणना में ओबीसी वर्ग के लिए अलग से कॉलम की मांग कर जातिवार जनगणना की जावे ।अलग-अलग राज्यों में एक ही जाति को अलग-अलग वर्गों में दर्जा दिया गया है जो न्याय संगत नहीं है ।जातिगत विसंगति को दूर कर संपूर्ण राज्य में एक जाति को एक जैसा लाभ दिया जाना चाहिए उपरोक्त महत्वपूर्ण विचारों के लिए एक चिंतन शिविर आयोजित है ।उपरोक्त सभी समुदाय के भाई बहन शिविर में सम्मिलित होकर अपने विचार प्रस्तुत करें 'एवं अपनी मांगों को शासन के समक्ष प्रस्तुत करें 

                                निवेदक

ओबीसी एसटी एससी संयुक्त मोर्चा महासभा ब्लॉक शाखा मवई जिला मंडला ।

No comments:

Post a Comment