BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
राष्ट्रपति कोविन्द का जबलपुर पहुँचने पर भव्य स्वागत मिनिस्टर इन वेटिंग मंत्री कावरे ने किया राष्ट्रपति का स्वागत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, March 6, 2021

राष्ट्रपति कोविन्द का जबलपुर पहुँचने पर भव्य स्वागत मिनिस्टर इन वेटिंग मंत्री कावरे ने किया राष्ट्रपति का स्वागत

 




 रेवांचल टाइम्स  - राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आज 06 मार्च को जबलपुर के डुमना विमानतल पहुँचने पर भव्य स्वागत किया गया । राष्ट्रपति दो दिवसीय प्रवास पर भारतीय वायुसेना के विमान से आज शनिवार की सुबह करीब 9.40 बजे डुमना पहुँचे थे। विमानतल पर राष्ट्रपति की अगवानी राज्यपाल  आनंदीबेन पटेल एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की तथा उनका स्वागत किया राष्ट्रपति कोविन्द का डुमना विमानतल पर स्वागत करने केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री  प्रहलाद सिंह पटेल, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति  जस्टिस मोहम्मद रफीक, प्रदेश के आयुष एवं जलसंसाधन राज्य मंत्री  रामकिशोर कांवरे, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की जबलपुर प्रिंसिपल बैंच के प्रशासनिक न्यायाधीश जस्टिस प्रकाश श्रीवास्तव, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की ग्वालियर बैंच के प्रशासनिक न्यायाधीश  जस्टिस शील नागू, मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर बैंच के प्रशासनिक न्यायाधीश जस्टिस सुजॉय पाल, जबलपुर के सांसद राकेश सिंह, विधायक  अशोक रोहाणी, लखन घनघोरिया एवं  विनय सक्सेना, प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस, कॉलेज ऑफ मेटेरियल मैनेजमेंट जबलपुर के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल राकेश कपूर तथा पुलिस महानिदेशक श्री विवेक जौहरी, कलेक्टर कर्मवीर शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा भी विमानतल पर उपस्थित थे । राष्ट्रपति  कोविन्द ने सभी से परिचय प्राप्त किया  राष्ट्रपति डुमना विमानतल से सीधे सर्किट हाउस के लिये रवाना हुये राष्ट्रपति को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर दो दिवसीय प्रवास पर जबलपुर पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को सर्किट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। यहां राष्ट्रपति को म.प्र. सशस्त्र पुलिस के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस अवसर पर सर्किट हाउस में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं सांसद राकेश सिंह भी मौजूद रहे।उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द की 6 और 7 मार्च को मध्यप्रदेश में प्रस्तावित यात्रा के लिए राज्य शासन द्वारा आयुष (स्वतंत्र प्रभार) एवं जलसंसाधन राज्यमंत्री  रामकिशोर कांवरे तथा नगरीय विकास एवं आवास मंत्री  भूपेन्द्र सिंह को 'मिनिस्टर इन वेटिंग' नामित किया गया है। राज्यमंत्री  कांवरे 6 मार्च को राष्ट्रपति के जबलपुर प्रवास के दौरान विमानतल पर उनका स्वागत और विदा करेंगे तथा 7 मार्च को नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह दमोह हेलीपेड पर राष्ट्रपति का स्वागत और विदाई करेंगे।



रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment