रेवांचल टाईम्स :- रानी दुर्गावती शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मण्डला में अमृत महोत्सव के अंतर्गत 15
मार्च को साइकिल रैली का आयोजन किया गया। साईकिल रैली में एनएसएस एवं एनसीसी के विद्यार्थियों को प्रभारी प्राचार्यो डॉ टी पी मिश्रा ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली महाविद्यालय से प्रारंभ होकर मण्डला के ऐतिहासिक स्थल गॉधी मैदान में समाप्त हुई। यह मैदान इसलिए प्रसिद है क्योंकि यहॉ 06 दिसम्बर 1933 को आजादी के नायक महात्मा गॉधी जी आए थे। रैली के प्रारम्भ में अमृत महोत्सव के संयोजक डॉ पी कुशवाहा ने सभा को संबोधित करते हुए विद्याथियों से नई ऊर्जा व नए संकल्पों के साथ इस महोत्सव में भाग लेकर राष्ट्र्र को आजादी के महत्व से परिचित व जागरुक करने हेतु प्रेरित किया। प्राचार्य डॉ टी पी मिश्रा ने इस अमृत महोत्सव को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से प्रेरणा लेने का अवसर बताया। डॉ श्रीकान्त श्रीवास्तव ने इस महोत्सव को स्वराज के सपने को पूरा करने का अवसर बताते हुए अधिकतम संख्या में भाग लेकर आजादी के महत्व को जन-जन तक पहुचाने का सभी से आगृह किया। डॉ अनिता झारिया ने इस रैली को अमृत व आत्मनिर्भता के लिए महत्वपूर्ण बताया। इस साइकिल रैली को सफल बनाने में स्थानीय पुलिस प्रशसन एवं डॉ- नवीन तेकाम, डॉ पी एल झारिया, डॉ अनिता झारिया, डॉ जूडिका कुजूर, डॉ बी एल झारिया, डॉ पी भवरे, डॉ गुलबहार खान, डॉ प्रशान्त पाण्डेय,डॉ अंकिता बिसेन, डॉ अभिषेश् प्रताप,, सतीष पटेल, यदुनंदन कछवाहा, कमल यदव ,जगदीश् यादव सहित एन एसएस एनसीसी के स्व:सेवक विद्यार्थियों की सहभागिता रही।
Tuesday, March 16, 2021
अमृत महोत्सव के अंतर्गत आर डी कॉलेज में साईकिल रैली हुई आयोजित
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment