रेवांचल टाइम्स - अंजनियां 08 मार्च 2021अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल अंजनिया के तत्वावधान में नारी शक्ति के सम्मान स्वरूप आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंजनिया में महिला स्वास्थ्य एवं सफाई कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए समाज के प्रति उनके योगदान को नमन किया गया इसके पश्चात भाजपा कार्यालय अंजनिया में वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभात चंद्र झा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा की रीति नीति से प्रभावित क्षेत्रीय महिलाओं को तिलक वंदन करते हुए दुपट्टा भेंट कर पार्टी की सदस्यता दिलाई गई एवं पार्टी में उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन देते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ उमेश पटेल ने पार्टी की सदस्यता लेने पर महिला कार्यकर्ताओं का स्वागत किया एवं पार्टी की गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष नीरज पटेल ने आज पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर नारी शक्ति को नमन करते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा की पूंजी हैं और महिला मोर्चा का पार्टी में विशेष महत्व है सभी का पार्टी में स्वागत है आगे भी पार्टी की गतिविधियों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का निवेदन करते हुए उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper



No comments:
Post a Comment