रेवांचल टाइम्स - जनपद कार्यालय महेदवानी में 23/3/2021 में किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। जहां बड़ी संख्या में किसान उपस्थित हुए। टेलीविजन स्क्रीन के माध्यम से भोपाल में आयोजित कार्यक्रम से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान न प्रदेश के सभी किसानों को संबोधित किया। किसानों ने मुख्यमंत्री एवं प्रधान प्रवक्ताओं के संबोधन के माध्यम से किसान बिल की विस्तृत जानकारी ली गई। किसानों ने और भी विभिन्न योजनाओं के विषय में जाना। मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना अंतर्गत प्रदेश के 17 लाख किसानों के खातों में 340 करोड़ रुपए एवं राहत राशि की द्वितीय किश्त के अंतर्गत 30 लाख किसानों को 1530 करोड़ रुपए का खातों में ट्रांसफर करने का आश्वासन भी दिया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सीईओ, पंचायत इंस्पेक्टर एवं वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद किसानों को नाश्ता-पानी एवं चाय पिलाकर कार्यक्रम का समापन किया गया।
रेवांचल टाइम्स मेंहदवानी से शिवरतन कछवाहा की रिपोर्ट।

No comments:
Post a Comment