BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नैनपुर में अतिक्रमणकारियों पर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, March 14, 2021

नैनपुर में अतिक्रमणकारियों पर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई

 



रेवांचल टाईम्स :- नैनपुर नगर का दूसरा सबसे व्यस्ततम मार्ग बांसुरी वादन चौक से लेकर राधा कृष्ण मंदिर तक है जिसमें 4 विद्यालय के लिए आने जाने का रास्ता है एवं नगर के आम जनों के लिए यह नगर का बाजार पहुंच मार्ग भी है जिसकी चौड़ाई लगभग 60 फीट है लेकिन नगर के व्यापारी बंधु की लापरवाही और प्रशासन की शह के कारण यह मार्ग निरंतर अतिक्रमण की चपेट में आता जा रहा है। इस मार्ग में स्थित व्यापारियों ने अपने दुकानों का सामान रोड पर लगा कर लगातार रोड की चौड़ीकरण का मजाक बना लिया है इनके हौसले इतने बुलंद है की इन्हें प्रशासन का भी कोई डर नहीं है।क्योंकि प्रशासनिक एवं नगर पालिका अधिकारी शायद कहीं ना कहीं मोटे कमीशन के चलते इनसे दबे हुऐ हैं। नगर के जनप्रतिनिधि भी इस विषय में चुप्पी साधे हुए हैं जैसे नगर हित से इन्हें कोई सरोकार ही नहीं है। क्या केवल यह जनप्रतिनिधि कमीशन के लिए ही बने हैं नगर का अहित इन्हें दिखाई नहीं देता या केवल चुनाव के समय झूठे वादे और प्रलोभन लेकर जनता के समक्ष प्रकट हो जाते हैं, और जनता का बहुमूल्य मत लेकर अगले 5 साल के लिए यह मिस्टर इंडिया बन जाते हैं।


नगर में रेवांचल टाइम्स के जागरुक पत्रकार द्वारा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में इसकी शिकायत भी दर्ज की गई मुख्यमंत्री हेल्पलाइन द्वारा शिकायत को नैनपुर तहसीलदार को प्रेषित किया गया लेकिन आज दिन तक इस मामले में किसी प्रकार की जांच या फिर अतिक्रमणकारियों पर कार्यवाही नहीं की गई जिसकी वजह से अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं और रोजाना नगर का यह व्यस्ततम मार्ग अतिक्रमण की चपेट में आ रहा है


नगर का यह दूसरा व्यस्ततम मार्ग जिसमें चार स्कूल आदर्श उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर, ज्ञान ज्योति इंग्लिश मीडियम स्कूल, एवं नवीन स्कूल तक पहुंच मार्ग है। जिसमें स्कूल टाइम के दौरान अधिक संख्या में छात्र-छात्राएं इस मार्ग से अपने स्कूलों की ओर जाना आना करते हैं व्यापारियों द्वारा अपने सामानों को सड़क पर लगाने से यह मार्ग 60 फीट की जगह 30 फीट का हो जाता है उसके बाद इन व्यापारियों के ग्राहक के वाहन भी इन्हीं की दुकान के सामने खड़े होते हैं। जिससे यह मार्ग सिमटकर केवल 20 फीट का ही रह जाता है जिसमें भारी संख्या में छात्र-छात्राओं का समूह जब निकलता है तो अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है बाजार वाले दिन तो हाल कुछ ऐसा होता है कि इस मार्ग पर सांस लेने की जगह भी नहीं होती। बांसुरी वादन चौक से राधा कृष्ण मंदिर तक जाने में मुश्किल से 2 मिनट का समय लगता है लेकिन  बाजार एवं अन्य दिनों में भी इस मार्ग से जाने में बांसुरी वादन से राधा कृष्ण मंदिर तक लगभग आधा घंटा लग जाता है अनेकों बार दुर्घटनाएं भी हमने इस मार्ग पर देखी है जो किसी से छिपी नहीं है लेकिन इन सबके बाद भी नगर पालिका परिषद एवं नगर के प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान ना जाने क्यों इस गहन समस्या की ओर नहीं जाता। यदि इस व्यस्ततम मार्ग पर कोई बड़ी दुर्घटना होती है तो क्या प्रशासन इसकी जिम्मेदारी लेगा।


जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारी क्या सिर्फ एयर कूल कमरों में बैठने के लिए ही बने हैं। क्या वह स्वयं नगर हित की समस्या पर संज्ञान नहीं ले सकते। यह सड़क 60 फीट बांसुरी वादन से खेरमाई तक पारित हुई थी जो कि सीधी सड़क को स्वलपाकार आकार में बनाया गया है और अतिक्रमण कारी की वजह से जिस प्रकार से इस सड़क पर अपने सामानों को बाहर निकाल कर रखा जाता है जिससे यह सड़क सिमटकर केवल 20 फीट की ही बच गई है।

यानि वोट बैंक की राजनीति कर रही नगर सरकार कहीं न कहीं व्यापारी बंधुओं को नाखुश नहीं करना चाहती। क्योंकि व्यापारी वर्ग एक बहुत बड़े वोट बैंक के रूप में नगर में उपस्थित है, क्या यही वजह है, जिसकी वजह से नगर का अहित किया जा रहा है और नगर की जनता का मुंह पोंछ कर इन्हें सुविधाएं दी जा रही है क्या जनप्रतिनिधि वोट पाने के मकसद से ऐसा कर रहे हैं।


एक ओर तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अतिक्रमणकारियों को नेस्तनाबूद करने की लगातार प्रतिज्ञा कर रहे हैं बावजूद इसके यहां नैनपुर के व्यस्ततम मार्ग में धड़ल्ले से अतिक्रमण हो रहा है। यहीं नहीं नगरपालिका अपने स्तर से इन्हें हरी झंडी भी देती जा रही है। इन व्यापारियों ने अतिक्रमण करके नगर के व्यस्ततम मार्ग को सीमटने में मजबूर कर दिया है और नगर की जनता को परेशान कर दिया है। न जाने इस नगर के प्रशासनिक अधिकारी एवं नगर पालिका अधिकारी कब नींद से जागेंगे कब इस व्यस्ततम मार्ग को अतिक्रमण की चपेट से छुटकारा मिलेगा।

No comments:

Post a Comment