रेवांचल टाइम्स - आज जयस टीम पिण्डरई माल एवं सहजपुरी द्वारा बरगी लिप्ट ऐरिगेशन सिंचाई परियोजना मंजूर करने के लिए गांव-गांव जन जागृति यात्रा निकाला गया।ज्ञात हो कि उक्त सिंचाई की मांग को लेकर आगामी 5 अप्रैल 2021को बीजाडांडी मे विशाल चेतावनी रैली का आयोजन प्रस्तावित है।पिण्डरई माल से यात्रा सुबह 9 बजे से प्रारंभ होकर पिण्डरई माल, सहजपुरी, मिराटोला ,चरगाँव, रेगाझोरी, खनौरा,बरगांव, मानिकसरा, आदि गाँव गाँव में जाकर लोगो से मुलकात किया और बरगी बांध लिप्ट ऐरिगेशन सिंचाई परियोजना अभियान के विषय के बारे में लोगो को बताया गया एवं 5 अप्रैल की प्रस्तावित रैली में भारी संख्या में महिला- पुरूषो के साथ शामिल होने के लिए आग्रह किया गया।कल दिनांक 27 मार्च 2021 को भी बरवाही,बीजाडांडी,मंडला में किसानो की बैठक में बरगी बांध लिफ्ट ऐरिगेशन से सिंचाई हेतु प्रस्ताव पारित किया गया। दिनांक 26 मार्च को मानेगांव,विकास खंड नारायणगंज, मंडला में देहरा,मोहगांव, झांझनगर, पिपरीया, देवगांव के किसानो की बैठक आयोजित किया गया।इस प्रकार यह जन जागृति यात्रा मंडला के बीजाडांडी एवं नारायणगंज विकास खंड में समान रूप से चलाया जा रहा है। आज की मोटर साइकिल यात्रा में बीजाडांडी जयस ब्लॉक अध्यक्ष झामसिहं तेकाम , प्रमोद वरकडे़, (प्रवक्ता) धर्मेंद्र मरकाम(सलाहकार मंत्री) , नीरज कुंजाम(सलाहकार मंत्री),जयपाल वरकडे(मिडिया प्रभारी),द्वारका मरावी, कैलाश वरकडे़, बीरबल यादाव,आशीष वरकडे़, अजय कुजाम, राधेश्याम, भानसिह, राजेन्द्र कुमार,सोमनाथ मरावी,दिलराज आदि युवा शामिल थे।



No comments:
Post a Comment