BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नशे के सौदागारो को आखिर किसने दिया गाँव गाँव शराब बेचने का अभयदान ? - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, March 1, 2021

नशे के सौदागारो को आखिर किसने दिया गाँव गाँव शराब बेचने का अभयदान ?



 

रेवांचल टाईम्स :- लगातार ग्रामीण अंचलों मैं विरोध करने एवं लिखित सिकायते  के पश्चात भी नैनपुर क्षैत्र के गाँवों मैं धड़ल्ले से बिकवाई जा रही देशी, विदेशी शराब


      नैनपुर यहाँ पर विगत काफी वर्षों से देखा जा रहा है कि शहर, नगर मैं खुली लाइसेंसी देशी एवं विदेशी शराब समूह ठेकेदार के द्वारा बेरोकटोक अपने स्वीकृत क्षैत्र से अतिरिक्त  धड़ल्ले से गाँव गाँव अपनी अघोषित देशी विदेशी शराब कारोबार संचालित कर शासन एवं प्रशासन के तमाम गाईड लाईन के विपरीत अवैध शराब कारोबार मैं लिप्त रहता है किन्तु संबंधित विभाग एवं जिम्मेदार शासकीय तंत्र आज भी इन पर नकेल कसने मैं कभी भी कामयाब नहीं हुआ । बल्कि  उल्टे ऐसे अवैध शराब कारोबार मैं लिप्त ठेकेदार  एवं इनके आदमियो मैं अभयदान दिया जाता है । अगर ऐसे अवैध शराब कारोबार मैं लिप्त माफियाओ के खिलाफ जो भी पत्रकार या समाज सेवी सिकवा प्रमाणित पूरे साक्ष्यो के साथ  सिकवा सिकायते कर्ता है तो उसे जान से मारने और मरवाने एवं झूठे मामले बनवाकर फसाने की खुलेआम धमकी दी जाती है । वाहरे जमाना संबंधित विभाग और पुलिस प्रशासन को सब कुछ मालूम रहने के बावजूद अवैध शराब कारोबार मैं संलिप्त व्यक्तियों एवं ऐसे गुर्गो ,कमीशन खाई बाजो , अभयदान  और संरक्षण कर्ताओ के खिलाफ कोई भी सकारात्मक निष्पक्ष उच्चस्तरीय कार्यवाही नहीं की जाती है । गाँव गाँव धड़ल्ले से संबंधित ठेकेदार अवैध शराब कारोबार संचालित कर भारी कमाई कर रहा है वहीं दूसरी तरफ गाँव मैं नशा खोरी चारों तरफ तीव्र गति से बढ़ता  जा रहा है और गाँवों मैं आये दिन लड़ाई  झगड़े , गाली गलोज, मारपीट, जघन्य अपराधों का ग्राफ बढ रहा है । यहाँ पर नौ जवान युवाओ का ज्यादा ही शराब की तरफ रूझान बढ रहा है जिसके चलते इनके परिवार  और माता पिता बेहद परेशानियों से गुजर रहे हैं ।गाँवों मैं वैसे भी आर्थिक तंगी बनी रहती है किन्तु शराब पीने के शौकीन व्यक्तिओ के द्वारा अपने घरों मैं रखे कीमती सामग्रियों को बेचकर घर गृहस्थी को बर्वाद करने पर भी उतारू रहते हैं । यहाँ पर ग्राम पंचायतों के द्वारा लाख विरोध करने के बावजूद संबंधित शराब ठेकेदार के आदमियो के द्वारा अधिक रूपये कमाने के उद्देश्य से बेरोकटोक धड़ल्ले के साथ होटलों, किराना दुकानों,  एवं अपनी ऐसे दर्जनों अघोषित देशी  एवं विदेशी शराब दुकानों के  ठीहे  खोलकर शासन के तमाम नियम निर्देशों की खुली धज्जिया उठाते हुए केवल  और केवल  अपना निजी स्वार्थ  और आर्थिक ग्राफ बढाने को लेकर यहाँ पर चारों तरफ सभी बड़े छोटे गाँवों मैं जगह जगह यह अवैध शराब कारोबार संचालित करवा रहा है । 

सरकार को देशी एवं विदेशी लाइसेंसी शराब दुकानों से जितना राजस्व मिलता है , उससे अधिक रूपये शराब माफिया यहाँ पर अवैध शराब कारोबार संचालित करके कमा रहा है । हालाँकि मध्यप्रदेश सरकार  इस पर लगाम लगाने का भरसक प्रयास कर रही है किन्तु स्थानीय जिम्मेदार शासकीय तंत्र की लापरवाही  एवं कमीशन बाजी के चलते शासकीय नियम निर्देशों को बलाय ताक पर रख  अवैध शराब कारोबार को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है । आदिवासी बाहुल्य मण्ड़ला जिले के नैनपुर जनपद पंचायत क्षैत्र मैं  ऐसी कोई भी ग्राम पंचायत एवं गाँव बाकी नहीं है जहाँ पर कि अवैध रूप से देशी विदेशी शराब धड़ल्ले के साथ बेची ना जाती हो । गाँव गाँव लगातार अवैध रूप से हो रहे इस शराब कारोबार को पूर्णतः बन्द करवाने की जन माँग को लेकर यहाँ पर सामाजिक काय॔ कर्ताओ एवं प्रबुद्ध नागरिकों,  स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा जिला प्रशासन एवं संबंधित विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को एक नहीं सैकड़ों बार लिखित मैं आवेदन पत्र देकर यहाँ पर अवैध शराब कारोबार को तत्काल बन्द करवाने की जन हितैषी माँग की गई है किन्तु  आज पर्यन्त यहाँ पर ऐसी कोई भी सकारात्मक काय॔ वाही करते नहीं देखा जा रहा है ।गाँव मैं बेरोजगारी की तो  एक समस्या बनी रहती है वही  शराब के शौकीनो की तदाद भी अब दिन प्रति दिन बढ रही है । मध्यप्रदेश सरकार का सामाजिक न्याय एवं नि:शक्त जन कल्याण संचालनालय भोपाल  के द्वारा आये दिने अपने विभाग से मान्यता प्राप्त स्वैच्छिक समाज सेवी संस्थाओं के माध्यम से गाँव - गाँव,  शहर- शहर नशामुक्ति , मादक पदार्थ एवं मादक द्रव्यो के बढ़ते सेवन की रोकथाम के लिए निरन्तर जन जागरूकता गतिविधियों का आयोजन कर जनसमुदाय को नशे के सेवन से बचने और इनसे होने वाले गम्भीर बीमारियों एवं शारीरिक दुष्परिणामो,  आर्थिक स्थिति खराब होने एवं आये दिन शराब के सेवन से अकारण मृत्यु के आगोस से बचने को लेकर भारी प्रयास किया जा रहा है वहीं लाइसेंसी नगरों मैं बैठे शराब ठेकेदार शासन एवं प्रशासन के ऐसे तमाम नियम निर्देशों की धज्जिया उठाते हुए केवल  और केवल  अपने आर्थिक ग्राफ बढाने के मकसद से पूरे गाँव को नशे मैं ड़ुबाने की कोशिश कर रहे हैं ।

जिला कलेक्टर मण्ड़ला एवं मध्यप्रदेश सरकार के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान को गत दिनों यहा पर एक लम्बे अरसे से गाँव गाँव  चल रहे अवैध शराब कारोबार को तत्काल बन्द करने की जन हितैषी माँग को लेकर लिखित मैं ज्ञापन प्रेषित किया गया है ।

No comments:

Post a Comment