BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
भारत बसता है गांव में गांव स्वस्थ होगा तो भारत का विकास होगा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, March 20, 2021

भारत बसता है गांव में गांव स्वस्थ होगा तो भारत का विकास होगा



रेवांचल टाईम्स :- पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन भोपाल के निर्देशन पर राष्ट्रीय हरित कोर योजना इको क्लब के माध्यम से जिला पंचायत  एवं  श्री विजय सिंह तेकाम सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग मंडला के  मार्गदर्शन में शासकीय हाई स्कूल  सेमरखापा में स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इको क्लब के छात्र छात्राओं के द्वारा  छात्रों के मध्य संवाद कार्यक्रम रखा गया। जिसके तहत विद्यालय एवं गांव मैं कैसी स्वच्छता रहे, इस बात पर विचार विमर्श  किया गया साथ ही गांव में बने हुए तालाब  की सुंदरता एवं स्वच्छता के बारे में भी चर्चा की गई । शहर से आने वाले पॉलिथीन गांव को खेती एवं तालाबों को किस तरह से बर्बाद कर रहे हैं उसे रोकने हेतु प्रयासों की चर्चा की गई ।गांव में वैश्विक बीमारी कोरोना  से बचने के लिए ग्रामीणों को मास्क एवं सेनेटाइजर के उपयोग हेतु विद्यार्थियों के द्वारा प्रेरित किया गया । गांव में बने हुए शौचालय का उपयोग कर गांव की स्वच्छता हेतु ग्रामीणों को प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रैली निकालकर बैगा  बस्ती में जाकर गांव की स्वच्छता एवं पर्यावरण के संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक किया गया। बस्ती  व जलाशय के किनारे में फैले हुए पॉलिथीन को एकत्र कर उसे खत्म किया गया । विद्यार्थियों ने निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेकर स्वक्षता का संदेश दिया। ऐपको के द्वारा छात्रों को केप मास्क एवं सेनेटाइजर प्रदान कराए गए। कार्यक्रम में कोविड-19 के दिए गए निर्देशों का पालन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अखिलेश चंद्रोल  प्राचार्य के द्वारा छात्रों से अपील की गई कि गांव मैं भारत बसता है गांव की स्वच्छता ही देश की स्वच्छता है । गांव व स्कूल को साफ सुथरा रखना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। इस कार्यक्रम में इको क्लब प्रभारी मंडला आर के छत्री ने अवगत कराया कि विद्यालय की आस पास की स्वच्छता एवं गांव की स्वच्छता हेतु  इको क्लब के छात्रों माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाना अति आवश्यक है ताकि हमारा गांव स्वच्छ एवं हरा भरा  हो सके। छात्र कल के भविष्य हैं उन्हें प्रकृति  के प्रति रुचि पैदा करना होगा ताकि वे राष्ट्र के काम आ सके ।इस अवसर पर शिक्षाज कृष्ण कुमार हरदहा ने छात्रों को अवगत कराया कि गांव का तालाब लाखों जीवो का बसेरा होता है जिसमें  जलीय जीवो मैं मछली से लेकर पक्षियों तक की  बसाहट होती है एवं पशु पक्षी भी पानी पी कर अपना जीवन निर्वाह करते हैं । इसलिए तालाबों की स्वच्छता रखना भी आवश्यक है । आज बढ़ता हुआ पॉलिथीन इन तालाबों को समूल नष्ट कर रहा है। जिसे रोकना अति आवश्यक  है।कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित शिक्षक प्रियदर्शन पटेल  ने छात्रों के इको क्लब की सराहना करते हुए  कहां की इको क्लब छात्रों को प्रकृति के नजदीक लाने का कार्य कर रहा है , जिसमे राजेश क्षत्री जिला इको क्लब प्रभारी की अहम भूमिका है। स्वक्षता जागरुकता कार्यक्रम में शिक्षक प्रभात मिश्रा  के द्वारा भी विद्यालय की स्वच्छता एवं गांव की स्वच्छता के बारे में जानकारी देते हुए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के इको क्लब प्रभारी डॉ कमलेश हरदहा द्वारा किया गया।रैली में छात्र छात्राओं के साथ  साथ शिक्षक एहतेशाम नूर,अनुसुइया मार्को,गीता चौकसे,पवन नामदेव सहित कविंद्र,अमीता पटेल,सुनीता बघेल  का अच्छा योगदान रहा।छायांकन किया पवन नामदेव ने।बच्चे काफी उत्साहित रहे,केप,मास्क,सेनेटाइजर और स्वल्पाहार पाकर बहुत खुश हुए।सभी ने ग्राम व स्कूल को स्वच्छ रखने की शपथ ली।

No comments:

Post a Comment