BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
भाजपा चौरई ने सेवा दिवस के रूप में मनाया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, March 6, 2021

भाजपा चौरई ने सेवा दिवस के रूप में मनाया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन

 


रेवांचल टाईम्स :- पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे ने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान  के जन्मदिन पर नेत्र शिविर का शुभारंभ किया व पौधारोपण कर हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड एवम् फल बांटे।


चौरई - पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा ग्रामीण मंडल चौरई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे ने सरस्वती माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण , कन्यापूजन कर किया। पूर्व विधायक श्री दुबे जी ने भाजपा नेताओं की मौजूदगी में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन पर केक काटकर पौधारोपण कर एवम आयुष्मान भारत निरामयम योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया।

पूर्व विधायक श्री दुबे ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा की समस्त क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देता हु । श्री शिवराज जी प्रदेश की जनता  के लिए जनसेवक के रूप में कार्य कर रहे है। किसानों मजदूरों शोषितो वंचितो महिलाओं एवम युवाओं के हित के लिए सदैव कार्यरत है जिसका परिणाम प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने अपने नेतृत्व में राज्य को विकास की नई ऊंचाइयां दी हैं। उन्होंने पंडित दीनदयाल जी के सपने अंत्योदय को साकार किया है समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सरकार की विकास कार्यों और योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। आज भाजपा ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष शैलेंद्र रघुवंशी ने उनके जन्मदिवस पर नेत्र शिविर का आयोजन कर नेत्रों को ज्योति प्रदान करना सर्वोत्तम कार्य किया है। कैंप में आए 125 मरीजों की आंखो की जांच की गई वही मोतियाबिंद से पीड़ित 23 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चुना गया है जो आपरेशन निशुल्क होगा। मरीजों को आने जाने भोजन, लैंस, खाना, रहना और दवाईयां भी निशुल्क दी जाएगी। धन के अभाव में निर्धन असहाय आदि वर्ग के लोग जो आपरेशन नहीं करा पाते थे उनका आपरेशन हो जाए इससे बड़ी बात क्या हो सकती है। मोदी सरकार की आयुष्मान योजना के अंतर्गत पंचायत के 450 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड वितरण करने का भी कार्य किया है।हमने आज पौधारोपण भी किया जिसका मानव जीवन को जीवंत रखने के लिए वृक्षों का होना अति महत्त्वपूर्ण है। यदि पृथ्वी पर पेड़ नहीं होंगे तो जीवन असंभव हो जाएगा। आज दूषित पर्यावरण को बचाने के लिए पौधरोपण करना आवश्यक है। जहां भी हरियाली होती है वहां खुशहाली होती है। साथ ही भाजपा नगर मंडल चौरई द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौरई में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे शामिल हुए व मरीजों को फल बाटकर उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की।


कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र रघुवंशी, जनपद अध्यक्ष वीरपाल इन्वाती, बिस्सू पटेल, सुरेश शर्मा, रामगोपाल चौरसिया, नगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र चौरे, मूरत नायक,अनिल रघुवंशी, सिरपत नायक,अमित सोनी गुड्डू पटेल,ओम पटेल,धर्मेंद्र रघुवंशी, सारंग रघुवंशी, अजय चौरसिया, मदन राय, प्रदीप रघुवंशी, विमला सोनी, संतोष वर्मा, राजेंद्र पंद्राम, सुरेश मालवीय,राजेश मालवीय,गिरजानन्द सनोडिया समेत समस्त मातृशक्ति, जनप्रतिनिधि गण, कार्यकर्ता बन्धु मौजूद रहें।

No comments:

Post a Comment