BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ऐसी भी होती है मां?... डेढ़ वर्ष के बच्चे को पानी की टंकी में फेंककर लगा दिया ढक्कन, मौत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, March 27, 2021

ऐसी भी होती है मां?... डेढ़ वर्ष के बच्चे को पानी की टंकी में फेंककर लगा दिया ढक्कन, मौत

 


गोरखपुर जिले के बेलीपार इलाके में एक महिला ने अपने डेढ़ वर्षीय बेटे की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गगहा इलाके के धर्मेंद्र सिंह अपनी पत्नी मनोरमा, बेटी अनन्या और बेटे अनिकेत के साथ मंगलवार को अपने ससुराल गए थे और बुधवार की सुबह मनोरमा ने सभी को अपने डेढ़ वर्ष के बेटे अनिकेत के लापता होने के बारे में बताया, लेकिन जब पुलिस ने बच्चे की तलाश शुरू की तो पानी की टंकी में उसका शव मिला।


उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को मनोरमा ने अपने पिता आनन्‍द स्‍वरूप सिंह और दो बड़ी बहनों शशि और वंदना पर अपने बेटे की हत्या का आरोप लगाया। बाद में धर्मेंद्र सिंह की लिखित शिकायत पर मनोरमा के पिता और बहनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने मनोरमा से पूछताछ शुरू की तो वह लगातार बयान बदलती रही और जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि खुद उसने ही मंगलवार की रात को बेटे को पानी की टंकी में फेंक कर ढक्कन बंद कर दिया था।

उसने पुलिस को यह भी बताया कि वह दूसरे बच्चे के पक्ष में नहीं थी इसलिए उसने गर्भपात के लिए कई दवाएं ली थी, लेकिन बच्चा गर्भ में नहीं मरा और वह विकलांग पैदा हुआ। उसकी देखभाल में बहुत दिक्कत थी। बेलीपार थाना के पुलिस निरीक्षक उपेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि पूछताछ के दौरान मनोरमा ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा-302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मनोरमा को हिरासत में लेकर विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

No comments:

Post a Comment