BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बैंक के कर्मों का फल भुगत रहा है ग्रामीण - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, March 10, 2021

बैंक के कर्मों का फल भुगत रहा है ग्रामीण

 




रेवांचल टाइम्स - पढ़ी-लिखी बड़ौदा बैंक कर्मी के कारण अरुणा के फंसे 84000/  सिवनी के एक प्रतिष्ठित बैंक बड़ौदा बैंक में कर्मचारी की लापरवाही के कारण अरुणा साहू निवासी जैतपुर कला को गलत पासबुक दे दी गई अरुणा पढ़ी लिखी ना होने के कारण यह नहीं देख पाई की वह पासबुक उसकी है या नहीं जबकि देखने का काम बैंक कर्मी का था और अरुणा को दूसरे की पासबुक मिल गई जिसमें अरुणा द्वारा बेची गई मक्का की राशि लेने के लिए किसी खाते नंबर को दे दिया गया जिसमें व्यापारी द्वारा ₹84380 डाल दिए गए अरुणा के पास इसका कोई मैसेज नहीं आया मगर क्योंकि अरुणा को पैसों की आवश्यकता नहीं थी तो उसने खाते में चेक भी नहीं कराया लेकिन जब उसी पास को अपने बच्चे के स्कूल में जमा कराने गई तब स्कूल शिक्षिका द्वारा बताया गया कि यह पासबुक तुम्हारी नहीं है तब अरुणा ने बैंक में आकर अपनी बात बताइए तो बैंक कर्मी द्वारा यह कहा गया कि हम इस पर कुछ नहीं कर सकते जिसके खाते पर गया है उससे आप ही बात करो अरुणा दो-तीन दिन तक चक्कर काटने के बाद परेशान होकर पुलिस अधीक्षक जी के पास लिखित आवेदन किया तब वहां से जांच में आए ईएसआई एमके ठाकुर के द्वारा बैंक मैनेजर अरुणा दोनों को बैठल के पूरे मामले को समझा गया जिसके खाते पर पैसे गए थे उसके द्वारा 75000 की राशि निकाल ली गई थी फोन में बात कर उसे पैसे लौटाने की बात कही गई तो जिनके जिनके खाते में राशि गई है उनके द्वारा आज मिलकर इसका हल निकालने की बात कही गई है पुलिस के आने के बाद अरुणा अब अरुण को राशि मिलने की उम्मीद जागी है वही बैंक मैनेजर का कहना है कि इस प्रकार की लापरवाही की बात हमारे किसी भी कर्मचारी द्वारा नहीं कही जा रही है लेकिन मेरे द्वारा अपने उच्च अधिकारी को इस बात से अवगत करा दिया गया है और इसकी जांच की जाएगी।


विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment