रेवांचल टाइम्स:- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शासकीय महाविद्यालय निवास की समस्याओं को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन दिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विकास निवास के नेतृत्व में महाविद्यालय इकाई के द्वारा आज मूलभूत समस्याओं को लेकर प्राचार्य को दिया ज्ञापन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एक छात्र संगठन है और छात्र हित में काम करती है छात्र छात्राओं को लंबे समय से छात्र छात्राओं को सुविधाओं का नहीं मिल पा रहा है, लाभ महाविद्यालय में ना बैठने की व्यवस्था है, ना ही साफ सफाई की जाती है, ना ही शौचालय की व्यवस्था है, और ना ही एम.ए की कक्षाएं लग रही है, यहां की टंकी व वाटरकूलर में गंदगी जमी है। शासन ने ऑफलाइन क्लास लगाने के आदेश दिए हैं फिर भी नियमित क्लास नहीं लगाई जा रही है। अभाविप के द्वारा कई बार इसका ज्ञापन दिया गया,लेकिन हर बार महाविद्यालय से आश्वासन ही दिया गया।
परिसर में पार्किंग व्यवस्था भी ठीक नहीं है। अभाविप के सदस्यों ने कहा कि यदि इन मांगों का निराकरण नहीं किया गया, तो काॅलेज में तालाबंदी कर बड़ा आन्दोलन किया जाएगा। जिसका जिम्मेदार कॉलेज प्रशासन होगा इस दौरान जिला सह संयोजक मंडला आनंद मरावी नगर सह मंत्री प्रेमचंद नेताम,साधना मरावी , कॉलेज अध्यक्ष अमन यादव, सोशल मीडिया प्रमुख तामेश्वर कुमार, देवंती मसराम, भूमि टेकाम ,सतीश धुर्वे,सरवान मरावी,प्रदीपकुमार,सरस्वती ,निधि,ओमप्रकाश उरेटी,देवेंद्र मरावी,विनय झरिया,अभिषेक ठाकुर,अंतराम नेताम,मनोज पुशम,अनिता पुसम,रजनी मार्को,राजकुमारी,धनेश्वरी एवं महाविद्यालय इकाई की समस्त छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
रेवांचल टाइम्स निवास से देवेन्द्र चौधरी की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment