रेवांचल टाइम्स नैनपुर:- रेवांचल टाइम्स के पत्रकार शालू अली वार्ड क्रमांक 6 नैनपुर निवासी द्वारा बांसुरी वादन चौक से राधा कृष्ण मंदिर मॉडल सड़क के दोनों ओर पसरा अतिक्रमण को हटाए जाने को लेकर विगत 24 फरवरी 2021 को सीएम हेल्पलाइन में की गई शिकायत की गई थी बताया गया कि इस मार्ग से लगभग 6 स्कूलों के छात्र-छात्राएं एवं बाजार के दिनों व सामान्य दिनों में ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के आम जनों का आवागमन होता है। इस दृष्टि से इस मार्ग में हमेशा यातायात का दबाव ज्यादा बना रहता है वहीं सड़क के दोनों ओर दुकानदारों ने अपनी दुकान छोड़ सड़क के सामने तक कब्जा बनाए रखे हुए हैं जिससे दुकानदारों के ग्राहक भी अपने वाहनों को खड़ा कर रखते हैं इस वजह से और भी अतिक्रमण बना हुआ था परंतु अभी तक सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने के बाद भी अतिक्रमण हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।
लेकिन शिकायत और खबर का आखिर असर हुआ और आज दिनांक 15-03-21 दिन सोमवार को एसडीएम के आदेश पर व्यापारियों के अतिक्रमण को हटाया गया एवं शिकायत की जांच करते हुए कार्यवाई की गई
क्योंकि सीएम हेल्पलाइन का निराकरण करने राज्य शासन के स्पष्ट निर्देश है।
समीक्षा बैठक में जिला कलेक्टर ने भी दिए थे निर्देश,
वही विगत दिनों जिला कलेक्टर हर्षिका सिंह ने समीक्षा बैठक में स्पष्ट निर्देशित दिया था कि सीएम हेल्पलाइन में की गई शिकायतों का निराकरण जल्द से जल्द करें। कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और संबंधित अधिकारी के वेतन भी काटे जाएंगे ऐसे कड़े निर्देश दिए हैं जिसकी वजह से आज राजस्व विभाग के अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों पर कार्यवाही की आखिर कब तक आम जनता छात्र-छात्राएं भारी भीड़ में जान को जोखिम रख आवागमन करने मजबूर होते जनमानस ने राजस्व विभाग का धन्यवाद देते हुए इस कार्य की प्रशंसा की।


No comments:
Post a Comment