Breaking

revanchal times new

अंजनियां में गूंजी सायरन की आवाज, जनप्रतिनिधियाें व अफसराें ने दिया मास्क लगाने का संदेश

 

 




भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी की आम जनता से मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंस का पालन करने एवं कोविड 19 वेक्सीन लगवाने के लिए की अपील 

रेवांचल टाइम्स  - अंजनियां कोरोना संक्रमण से आम जनता नागरिकों को बचाने के लिए आगामी एक सप्ताह तक प्रशासन द्वारा  क्षेत्र में रोजाना 11:00 बजे  एवं  शाम 7:00 बजे  सायरन बजाया जा रहा है प्रशासन द्वारा सायरन बजाने का उद्देश्य मास्क लगाना, सोशल डिस्टेंशन का पालन करना, सैनिटाइजिंग का उपयोग, आम नागरिकों द्वारा करने के लिए प्रेरित करना है।



एक  सप्ताह तक अंजनियां क्षेत्र में ई, ग्राम पंचायत अंजनियां ,पुलिस विभाग ,राजस्व विभाग,  के संयुक्त तत्वाधान में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जन जागृति लाने के साथ-साथ दिन में दो बार सायरन बजाया जा रहा है।सायरन बजाने का उद्देश्य केवल और केवल आम जनता जनार्दन मे कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मास्क लगाना, दो गज दूरीका पालन करना है। इसी के तहत आज बस स्टैंड अंजनियां   मैं प्रशासन द्वारा सायरन बजाकर आम जनता को कोरोना के प्रति  सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया गया।

#मेरीसुरक्षामेरा_मास्क अभियान के तहत

आज सुबह 11 बजे  सायरन बजने के साथ ही भारतीय जनता पार्टी मंडल अंजनिया के कार्यकर्ताओं ने बस स्टेंड अंजनिया में  मास्क वितरण किया एवं लोगों से अपील की कि वे कोविड 19 से बचने के लिए मास्क लगाएं,सोशल डिस्टेंस रखने के साथ-साथ सभी आवश्यक उपाय करें एवं अपना नंबर आने पर कोविड 19 वेक्सीन जरुर लगवाएं साथ ही समय समय पर शासन प्रशासन के द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new