रेवांचल टाइम्स :- कोतवाली अंतर्गत ग्राम पंचायत किसलपुरी मैं अग्निकांड में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत के मामले में मध्य प्रदेश आदिवासी गोटिया कोल महापंचायत द्वारा सीबीआई जांच की मांग की है गुरुवार को कलेक्टर के नाम एसडीएम डिंडोरी को गोटिया कोल महापंचायत द्वारा ज्ञापन भी सौंपा गया सौपे गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि 16 मार्च की रात ग्राम किसलपुरी मैं अग्निकांड मैं सपना बनवासी व उसके दो बच्चों की अज्ञात कारणों से जलकर मौत हो गई बताया गया कि मृतिका सपना बनवासी के घर जिस रूम में गैस सिलेंडर रखा था वहां पर किसी प्रकार का आग लगने की पहचान नहीं है इससे सिद्ध होता है कि आग गैस सिलेंडर से नहीं लगी है बताया गया कि मृतिका सपना बनवासी के घर बाहर बिजली का बोर्ड लगा हुआ है यहां पर भी किसी प्रकार की तार या बोर्ड आदि नहीं जला है जिससे आग शॉर्ट सर्किट से नहीं लगना सामने आया है..
पहले हत्या फिर जलाने की जताई जा रही आशंका.. ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि मृतिका सपना बनवासी पति मोहन बनवासी पिछले 3 माह से घर से बाहर कार्य करने गया हुआ है जिससे महिला अपने दोनों बच्चों के साथ घर में अकेली रहती थी ग्राम किसलपुरी निवासी कोल समाज के लोगों द्वारा ऐसी स्थिति में संदेह व्यक्त किया गया है किसी अन्य व्यक्ति के द्वारा घर में घुसकर पहले महिला व उनके दोनों बच्चों की हत्या की गई बाद में किसी ज्वलनशील पदार्थ डालकर जला दिया गया मध्य प्रदेश आदिवासी गोटिया कोल महापंचायत द्वारा कलेक्टर से मांग की गई है कि मामले की सीबीआई जांच कराई जाए जिससे अपराधियों का पता चल सके। और उन्हें उचित दंड मिल सके ज्ञापन सोचने के दौरान महापंचायत के राज्य सचिव अशोक सरैया, नरेश , कमलेश लल्लन मदन श्रीकांत गोपाल सोनू जीवन लाल चमन कुमार रघुवंशी रामचंद्र। सुशील रघुवीर सूरज चंद प्रकाश। सुरेंद्र दुखीराम बनवासी। शिवचरण बनवासी। वृंदावन बनवासी। कैलाश बनवासी सहित बड़ी संख्या में समाज के किसलपुरी के लोग मौजूद रहे।
रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट तक के साथ


No comments:
Post a Comment