BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आजीविका मिशन एवं वन विभाग के संयुक्त प्रयास से समुह का गठन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, March 19, 2021

आजीविका मिशन एवं वन विभाग के संयुक्त प्रयास से समुह का गठन

 


                                             


               

रेवांचल टाइम्स  आज दिनांक 19/03/2021 को जनपद पंचायत लांजी के ग्राम पंचायत खुर्सीटोला के ग्राम बोदलदलखा में म.प्र.डे.राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एवं वन विभाग लांजी के परस्पर सहयोग एवं समन्वय से ग्रामीणो के रोजगार एवं विकास हेतु प्रयास करते हुए ग्राम अन्तर्गत 3 महिला स्व सहायता समूह का गठन किया गया। राजा खरे एसडीओ वन विभाग के द्वारा बताया गया कि वन एवं वन्य प्राणी हमारी सम्पदा है इसकी सुरक्षा हम सभी की जवाबदारी है, साथ ही वन विभाग की आय मूलक गतिविधियों के बारे में आपके द्वारा विस्तार से बताया गया। नरेन्द्र कुमार सोनवाने विकासखण्ड प्रबंधक आजीविका मिशन जनपद पंचायत लांजी के द्वारा समूह गठन सबंधित दस्तावेजीकरण एवं समूह गठन होने के 3 माह बाद आर एफ की राशि से समूह को आगे बढाने की चर्चा एवं समूह से जुडने से सरकारी योजनो के बारे में चर्चा एवं आजीविका गतिविधि से संबंधित चर्चा किया गया। वन क्षेत्र ग्राम होने के कारण ग्रामवासीयों को समूह से जुडने से एक आजीविका गतिविधि बढाने के लिये विभागीय योजना के माध्यम से सीसीएल, सीआईएफ अन्य वित्तीय मदद मिलने पर चर्चा किया गया, चूंकि वनो के समीप रहने वाले ग्रामीण जनों की निर्भरता वनो पर अधिक रहती है जिससे की वनो का विकास कम हो पाता है, इस निर्भरता को कम करने एवं वनो के विकास व वन्य प्राणियों की सुरक्षा हो सके इस हेतु आजीविका मिशन एवं वन विभाग के द्वारा ग्रामीण जनो हेतु आय मूलक साधनो के विकास हेतु समूह गठन व आय मूलक गतिविधि को प्रोत्साहित  किया गया जिससे की ग्रामीणो की वनो पर उनकी निर्भरता कम हो तथा वनो का विकास हो सके व वन्य प्राणियों की सुरक्षा भी हो सके यह कार्य दोनो विभागों के द्वारा निरंतर जारी रहेगा। आजीविका मिशन जनपद पंचायत लांजी से  नरेन्द्र कुमार सोनवाने विकासखण्ड प्रबंधक, वन विभाग से  राजा खरे अनुभागीय अधिकारी वन, एस.एल चिचले वनपाल, आषिश वनपाल, महेश नंदा वन रक्षक, पंच चुन्नीलाल ग्रामीण जन हिरासिंग मर्सकोले, भाउलाल टेकाम, बैसाकू पन्दे्र, बिरसिंग मर्सकोले, सरस्वती दीदी, रामबत्ती दीदी, कविता दीदी, जाया दीदी, दशवंती दीदी, सुकवारो दीदी, कौशिला दीदी, मेहतरीन दीदी एवं अन्य ग्रामीण जनो की उपस्थिति में यह कार्यक्रम सम्पन्न किया गया 


 


रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज बनाफरे की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment