BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अतिक्रमण के नाम पर प्रशासन द्वारा की गई खानापूर्ति,नहीं ढहाए गए रसूखदार और सत्ता दल के नेताओं के अतिक्रमण - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, March 19, 2021

अतिक्रमण के नाम पर प्रशासन द्वारा की गई खानापूर्ति,नहीं ढहाए गए रसूखदार और सत्ता दल के नेताओं के अतिक्रमण

 




रेवांचल टाइम्स :- नैनपुर नगर में अतिक्रमणकारियों द्वारा लगातार चाहे वह बुधवारी बाजार हो या फिर वार्ड नंबर 14 की शासकीय भूमि नगर के रसूखदार और सत्ता दल के नेता धड़ल्ले से बिना किसी खौफ के शासकीय भूमि पर कब्जा कर रहे हैं जिसकी शिकायत अनेकों बार प्रशासन से की गई लेकिन किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं  की गई।

लेकिन जब मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई गई तो नगर के तहसीलदार द्वारा वार्ड नंबर 14 में अतिक्रमण की कार्यवाही की गई जोकि केवल खानापूर्ति मात्र थी जिसमें गरीब मजदूरों के अतिक्रमण हटाए गए और रसूखदार और सत्ता दल के नेता एवं कार्यकर्ताओं के अतिक्रमण को छोड़ दिया गया जिससे नगर में  चर्चा का विषय बना हुआ है


निम्न सवालों पर बनी जनता के बीच चर्चा का विषय


नैनपुर-- 

1-- शासकीय भूमि में कब्जा धारियों को कब्जा करते समय प्रशासन द्वारा क्यों नहीं रोका गया। तथा क्यों नहीं रोका जाता 

2-- आज स्थानीय प्रशासन द्वारा अतिक्रमण करने कार्रवाई क्यों की जा रही पहले क्यों नहीं की गई 


3-- अतिक्रमण की कार्रवाई गरीबों पर ही क्यों रसूखदार, धन्ना सेठों पर क्यों नहीं 


4-- नगर के बुधवारी बाजार में बिना प्रशासन के अनुमति पक्के निर्माण किसकी शह पर हो गए और हो रहे व होते हैं इस पर स्थानीय प्रशासन अतिक्रमण क्यों नहीं कर रहा 


5-- शहर के आसपास शासकीय भूमि पर सैकड़ों कब्जाधारियों पर प्रशासन कब करेगा कार्रवाई

 

शासकीय भूमि में अवैध कब्जा करने की जानकारी स्थानीय प्रशासन को रहती है उसके बाद भी स्थानीय प्रशासन करवाई क्यों नहीं करता।

No comments:

Post a Comment