रेवांचल टाईम्स :- विगत कुछ दिनों पहले नैनपुर नगर के रेवांचल टाइम्स के पत्रकार शालू अली द्वारा सीएम हेल्पलाइन में अतिक्रमण को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी।
उनके द्वारा शिकायत में बताया गया था कि नगर का दूसरा सबसे व्यस्ततम मार्ग बांसुरी वादन चौक से लेकर राधा कृष्ण मंदिर तक जो कि 60 फीट चौड़ी सड़क के रूप में बनाया गया है जिसमें नगर के व्यापारियों द्वारा अतिक्रमण कर इस सड़क को मात्र 20 फीट कर दिया गया है व्यापारियों द्वारा दुकानों के सामान सड़क तक लगाए जाते हैं एवं दुकानदारों के ग्राहकों के वाहन भी खड़े किए जाते हैं जिसकी वजह से 60 फीट की सड़क सकरी होकर केवल 20 फीट बच जाती है।
जिसमें पैदल चलने वाले जनमानस का चलना दूभर हो जाता है जिससे अनेकों बार दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है।
शिकायत का असर तो हुआ प्रशासन द्वारा कार्यवाही भी की गई लेकिन केवल खानापूर्ति मात्र थी दोबारा फिर व्यापारियों ने अपनी दुकानों के सामान रोड तक निकालकर अतिक्रमण करने लगे हैं जिससे पुनः यातायात बाधित होता जा रहा है और दुर्घटनाओं की आशंका बन रही है आखिर क्यों कड़ी कार्यवाही प्रशासन द्वारा नहीं हो रही ना जाने क्या वजह है जो इस तरह खुलेआम अतिक्रमण कारी अतिक्रमण कर रहे हैं।
नैनपुर नगर का दूसरा सबसे व्यस्ततम मार्ग बांसुरी वादन चौक से लेकर राधा कृष्ण मंदिर तक है जिसमें 4 विद्यालय के लिए आने जाने का रास्ता है एवं नगर के आम जनों के लिए यह नगर का बाजार पहुंच मार्ग भी है जिसकी चौड़ाई लगभग 60 फीट है लेकिन नगर के व्यापारी बंधु की लापरवाही और प्रशासन की शह के कारण यह मार्ग निरंतर अतिक्रमण की चपेट में आता जा रहा है। इस मार्ग में स्थित व्यापारियों ने अपने दुकानों का सामान रोड पर लगा कर लगातार रोड की चौड़ीकरण का मजाक बना लिया है इनके हौसले इतने बुलंद है की इन्हें प्रशासन का भी कोई डर नहीं है।क्योंकि प्रशासनिक एवं नगर पालिका अधिकारी शायद कहीं ना कहीं मोटे कमीशन के चलते इनसे दबे हुऐ हैं। नगर के जनप्रतिनिधि भी इस विषय में चुप्पी साधे हुए हैं जैसे नगर हित से इन्हें कोई सरोकार ही नहीं है। क्या केवल यह जनप्रतिनिधि कमीशन के लिए ही बने हैं नगर का अहित इन्हें दिखाई नहीं देता या केवल चुनाव के समय झूठे वादे और प्रलोभन लेकर जनता के समक्ष प्रकट हो जाते हैं, और जनता का बहुमूल्य मत लेकर अगले 5 साल के लिए यह मिस्टर इंडिया बन जाते हैं।
नगर का यह दूसरा व्यस्ततम मार्ग जिसमें चार स्कूल आदर्श उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर, ज्ञान ज्योति इंग्लिश मीडियम स्कूल, एवं नवीन स्कूल तक पहुंच मार्ग है। जिसमें स्कूल टाइम के दौरान अधिक संख्या में छात्र-छात्राएं इस मार्ग से अपने स्कूलों की ओर जाना आना करते हैं व्यापारियों द्वारा अपने सामानों को सड़क पर लगाने से यह मार्ग 60 फीट की जगह 30 फीट का हो जाता है उसके बाद इन व्यापारियों के ग्राहक के वाहन भी इन्हीं की दुकान के सामने खड़े होते हैं। जिससे यह मार्ग सिमटकर केवल 20 फीट का ही रह जाता है जिसमें भारी संख्या में छात्र-छात्राओं का समूह जब निकलता है तो अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है बाजार वाले दिन तो हाल कुछ ऐसा होता है कि इस मार्ग पर सांस लेने की जगह भी नहीं होती। बांसुरी वादन चौक से राधा कृष्ण मंदिर तक जाने में मुश्किल से 2 मिनट का समय लगता है लेकिन बाजार एवं अन्य दिनों में भी इस मार्ग से जाने में बांसुरी वादन से राधा कृष्ण मंदिर तक लगभग आधा घंटा लग जाता है अनेकों बार दुर्घटनाएं भी हमने इस मार्ग पर देखी है जो किसी से छिपी नहीं है लेकिन इन सबके बाद भी नगर पालिका परिषद एवं नगर के प्रशासनिक अधिकारियों का ध्यान ना जाने क्यों इस गहन समस्या की ओर नहीं जाता। यदि इस व्यस्ततम मार्ग पर कोई बड़ी दुर्घटना होती है तो क्या प्रशासन इसकी जिम्मेदारी लेगा।

No comments:
Post a Comment