BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
टीका लगवाने पहुंचे नागरिक वैक्सीन नहीं होने के कारण वापस लौटे - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, March 26, 2021

टीका लगवाने पहुंचे नागरिक वैक्सीन नहीं होने के कारण वापस लौटे




रेवांचल टाइम्स  - चौरई सामुदायिक स्वस्थ केंद्र में  कोरोना के टीके का संकट उत्पन्ना हो गया है, खबर है कि कोरोना से बचने के लिए लगाए जा रहे उक्त वैक्सीन का संकट केवल चौरई में ही नहीं जिला मुख्यालय से आई नही है  क्योंकि जिला मुख्यालय से ही सभी टीकाकरण केंद्रों को उक्त वैक्सीन आवंटित किया जाता है। चौरई में उक्त वैक्सीन खत्म हो जाने के कारण ही आष्टा में इसका संकट पैदा हो गया है। प्रशासन द्वारा लगातार 60 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को टीका लगवाने के लिए घर-घर पहुंच कर नपा, आंगनवाड़ी का स्टाफ जनजागरण कर नागरिकों को प्रेरित कर उन्हें कोविड का टीका लगवाने के लिए चौरई अस्पताल व निर्धारित केंद्र पर भेज रहे हैं। जनजागरण का असर तथा परिणाम भी नजर आ रहा है, नागरिक प्रेरित होकर सामुदायिक अस्पताल पहुंचे। जब ये पात्र लोग अस्पताल पहुंचे तो उन्हें परेशान होकर वापस बिना टीका लगवाए बैरंग घर लौटना पड़ा। जब ये पात्र लोग कोरोना टीका का प्रथम डोज लगवाने अस्पताल पहुंचे तो इन्हें बताया गया कि वैक्सीन खत्म हो गई है, इसलिए बुधवार को प्रथम डोज नहीं लग पाया। नपा की टीम के निर्देश पर कोविड का टीका लगवाने पहुंचे  निवासी  पांचम ने बताया कि नपा कि टीम आई थी टीका लगवाने के लिए एक पर्ची देकर गई थी। गुरुवार की सुबह अस्पताल वैक्सीन लगवाने पहुंचा तो बताया वैक्सीन खत्म हो गई है, वापस आ गया। खबर है कि जिला मुख्यालय पर भी वैक्सीन नहीं होने के कारण  वैक्सीन नहीं आई है।


 इनका कहना है सुरेंद्र सोनी जिनके माता पिता 80 से ऊपर के आयु हो गई है ये बार बार हॉस्पिटल जाकर चाकर लगा रहे है जिनसे जानकारी प्राप्त हुई 


बी एम ओ नितिन बामने ने बताया कि खत्म हो गई है अधिक जानकारी के लिए आप जिला अधिकारी से जनकारी ले सकते है 

No comments:

Post a Comment