BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ब्रेकिंग न्यूज़... जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, March 16, 2021

ब्रेकिंग न्यूज़... जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या

 



रेवांचल टाइम्स.. आदिवासी बाहुल्य जिले डिंडोरी के अंतर्गत अमरपुर चौकी अंतर्गत डिंडोरी मंडला जिले की सीमा पर खुदुर पानी के घने जंगल में दफन 65 वर्षीय बैगा की लाश के मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिखाया वारदात को मृतक के गांव की ही तीन लोगों ने अंजाम दिया था हत्या की वजह मृतक पर जादू टोने के शक को बतलाया गया है जानकारी के मुताबिक अमरपुर पुलिस ने आरोपित सम्रत सिंह उलाड़ी पिता तिहारी 20 साल राम भगत उर्फ उलाड़ी पिता तिहरू 31 साल और कृष्ण कुमार मरकाम पिता राम सिंह 35 साल सभी निवासी ग्राम सरई थाना घुघरी जिला मंडला को आईपीसी की धारा 302, 201, और 34 के तहत सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया पूछताछ के दौरान आरोपित ने अपना गुनाह कबूल कर बताया कि दिनांक 24 जनवरी 2021 सभी ने रात 10:00 बजे के करीब शराब पीने के दौरान गांव के ही एक ठुनू बैगा 65 साल की हत्या की साजिश रची थी सभी आरोपी ने ठुनू बैगा पर जादू टोना करके आरोपित सम्रत की मां की 3 वर्ष पूर्व हुई अकाल मौत पिता की बीमारी और गांव वालों को परेशान करने की दलील देकर जान से मारने के लिए घूघरा नाला सरई टोला पर ठुनू बैगा के सिर पर डंडे से हमला किया और गला दबाकर हत्या कर दी इसके बाद लाश को ठिकाने लगाने की नियत से जंगल में गड़ा दिया गौरतलब है कि जिले की अमरपुर पुलिस चौकी अंतर्गत डिंडोरी मंडल सीमा पर जमीन में गड़ी लाश बरामद की गई थी जिसे अनुविभागीय दंडाधिकारी की अनुमति पर पुलिस तहसीलदार और फॉरेंसिक की संयुक्त टीम की मौजूदगी में लाश को उखाड़ने यानी शव को निकालने की प्रक्रिया पूरी की गई थी लाश की पहचान जंगल से 2 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम सरई थाना घुघरी मंडला निवासी ठुंनू बैगा 65 साल के रूप में की गई थी जिसकी लगभग 1 माह पूर्व गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी अंधी हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस टीम ने लगातार प्रयास कर मौके पर ही कैंप किया था पुलिस कप्तान संजय सिंह के मार्गदर्शन एसएसपी विवेक कुमार लाल एसडीओपी शाहपुरा विश्वकर्मा के नेतृत्व में समनापुर थाना प्रभारी उमाशंकर यादव चौकी प्रभारी एसआई रंजीत सैयाम एएसआई अरुण पटेल प्रधान आरक्षक रोहन मरावी प्रदीप सिंह गंगा यादव दिनेश कुंजाम साइबर सेल से अभिमन्यु वर्मा की अहम भूमिका रही।



रेवांचल टाइम्स से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ

No comments:

Post a Comment