रेवांचल टाईम्स :- मण्डला ज़िले के सिझौरा ग्राम में शहीद शंकर शाह रघुनाथ शाह स्पोर्ट्स क्लब के तत्त्वाधान में ऑल इंडिया महिला ओपन बॉलीबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ आज एकलव्य आवासीय विद्यालय परिसर में हुआ ।
प्रतियोगिता में लगभग 10 राज्यों से अधिक की महिला बॉलीबॉल टीम्स शामिल हो रही हैं और सभी टीम आ चुकी हैं । आज शुभारंभ अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद सम्पतिया उइके का स्वागत क्षेत्रीय परंपरा के अनुसार बड़े ही रोचक अंदाज़ में बालिकाओं द्वारा नृत्य की प्रस्तुति के साथ किया गया इसके बाद मंच में अतिथि परिचय और स्वागत उपरांत शुभारंभ अवसर पर सर्वप्रथम राजा शंकर शाह रघुनाथ शाह की प्रतिमा में माल्यार्पण कर ध्वज फहराने के बाद राष्ट्रगान हुआ तत्पश्चात खिलाड़ियों का परिचय और टॉस के बाद मैच प्रारम्भ हुआ । पहला मैच पंजाब और रायपुर की टीम के बीच सम्पन्न हुआ । सांसद महोदया के द्वारा सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया और आयोजन समिति को धन्यवाद ज्ञापित कर सभी महिला प्रतिभागियों को साइन ऑफ विक्टरी के साथ इस प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने हेतु शुभकामनाएं प्रदान की गई ।
यह प्रतियोगिता आज 6 मार्च से प्रारम्भ होकर दिनाँक 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन समाप्त होगी ।
खास बात यह है कि यह महिला बॉलीबॉल प्रतियोगता मण्डला ज़िले में पहली बार आयोजित की जा रही है । आयोजक मंडल से प्राप्त जानकारी अनुसार महिलाओं में खेल के प्रति जागरूकता लाने और उन्हें एक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है । आयोजन समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र अग्निहोत्री ने बताया कि कुल मिलाकर 30 मैच होने हैं और यह मैच अंतरराष्ट्रीय बॉलीबाल के नियमों के अनुसार आयोजित किये जायेंगे ।
इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 21000 रुपये एवं द्वितीय पुरस्कार 11000 रुपये और तृतीय पुरुस्कार 5001 रुपये रखा गया है और प्रतियोगता में पंजाब, राजस्थान, महाराष्ट, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश, दिल्ली , मध्यप्रदेश सहित अन्य कई राज्यों की टीम हिस्सा ले रही हैं ।
कार्यक्रम में क्षेत्र के जाने माने कमेंटेटर अशोक वाजपेयी बलराम पुरी गोस्वामी, प्रह्लाद साहू और राकेश क्रान्त द्वारा कमेंट्री की जा रही है ।
खिलाड़ियों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने हेतु डॉ मुकेश झारिया एवं महिला डॉक्टर सहित उनकी टीम द्वारा तीन दिनो तक सहयोग प्रदान किया जा रहा है । इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में बिछिया नगर निरीक्षक द्वारा महिला पुलिस बल और अन्य टीम का सहयोग दिया जा रहा है । इसके अलावा महिला प्रतिभागियों हेतु स्वास्थ्य, सुरक्षा, रुकने एवं भोजन की भी उत्तम व्यवस्था की गई है ।
आज के शुभारंभ कार्यक्रम में कृषि उपज मंडी के पूर्व अध्यक्ष सुनील नामदेव, नप बिछिया अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह कोकड़िया, आलोक दीक्षित, जवाहर साहू, अशोक नानकानी, राजकुमारी धुर्वे, रौशन साहू, शशिकान्त श्रीवास्तव, प्रकाश साहू, विकास पिपरसनियाँ, नीरज भट्ट, पत्रकार अभय चौरसिया, शोभित रावत, राज कौशिक , डी. एस उइके, आत्मजीत सिंह, अनिल राय, रौशनी उइके,शाहीन खान, ज्ञानेंद्र शुक्ल, सभी शिक्षकगण सहित क्षेत्र के सैकड़ों दर्शक, नागरिकगण उपस्थित रहे ।



No comments:
Post a Comment