BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
धूमधाम से मनाई गई वीरांगना अवंतीबाई लोधी जयंती - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, March 20, 2021

धूमधाम से मनाई गई वीरांगना अवंतीबाई लोधी जयंती



रेवांचल टाइम्स - वीरांगना महारानी अवंतीबाई लोधी का जन्म पिछड़े वर्ग के लोधी राजपूत समुदाय में 16 अगस्त 1831 को ग्राम मनकेहणी, जिला सिवनी के जमींदार राव जुझार सिंह के यहां हुआ था। वीरांगना अवंतीबाई लोधी की शिक्षा-दीक्षा मनकेहणी ग्राम में ही हुई। अपने बचपन में ही इस कन्या ने तलवारबाजी और घुड़सवारी करना सीख लिया था।

उन्होंने अंग्रेज सेना से लोहा लेते हुए वीरांगना लोधी महासभा की ओर से पहली शहीद महिला थी जो अंग्रेजी के साथ लड़ाई में 20 मार्च 1858 को शहीद हो गई थी। उनकी स्मृति में ही  लोधी समाज प्रत्येक वर्ष 20 मार्च को रानी वीरांगना अवंती बाई को श्रद्धांजलि अर्पित करता है।


इसी कड़ी में नैनपुर में भी लोधी समाज के द्वारा रानी अवंतीबाई की जयंती धूमधाम से मनाई गई इस जयंती के अवसर पर लोधी समाज के द्वारा खड़ेशवरि मंदिर वार्ड नंबर 4 से भव्य रैली निकाली गई लोधी समाज के द्वारा इस रैली में रानी अवंती बाई की  झांकी भी बनाई गई सैकड़ों की संख्या में  इस रैली में लोधी समाज के लोग नजर आए  रैली जिस का समापन रानी अवंती बाई की स्मारक स्वीट कॉर्नर के सामने किया गया साथ ही लोधी समाज के द्वारा रानी अवंती बाई के स्मारक में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां पर रानी अवंतीबाई की प्रतिमा पर फूल अर्पण कर उन्हें याद किया गया साथी लोधी समाज अध्यक्ष ने बताया कि रानी अवंती बाई केवल लोधी समाज की नहीं अपितु संपूर्ण देश की पहचान ओर शान है जिन्होंने अपनी जान की परवाह ना करते हुए अंग्रेजों से  टक्कर ली वही इस कार्यक्रम में सभी लोधी समाज के लोगों ने अपने अपने विचार सामने रखें

No comments:

Post a Comment