रेवांचल टाइम्स - 23 मार्च 2021 को शास.उच्च.माध्य.विद्यालय गंगेरुआ का 1 करोड़ रुपये की लागत से बने नवीन भवन का शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री द्वारा वर्चुअल लोकार्पण किया गया।उक्त वर्चुअल लोकार्पण कार्यक्रम का प्रसारण शास.उच्च.माध्य.विद्यालय गंगेरुआ में किया गया।स्थानीय स्तर पर उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता ताराचंद ठाकरे वरिष्ठ नागरिक जी ने की जबकि मुख्यातिथि नंदकिशोर पटले पूर्व मंडल अध्यक्ष व विशिष्ट अतिथि के रुप में गौरव बिसेन भाजपा मंडल अध्यक्ष, हरेंद्र पटले मंडल उपाध्यक्ष, अंजना राहंगडाले सरपंच धपारा, अनिता राहंगडाले सरपंच दुल्हापुर, जवालसिंह बघेल वरिष्ठ कार्यकर्ता आदि के आतिथ्य में संपन्न किया गया।सर्वप्रथम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के उद्द्बोधन को उपस्थित सभी जनसमुदाय ने ध्यान पूर्वक श्रवण किया,तत्यपश्चात कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा माँ सरस्वती के छायाचित्र की पूजा अर्चना कर नवीन भवन का लोकार्पण किया गया।छात्राओं द्वारा माँ सरस्वती की वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया जी पी अग्रवाल प्राचार्य शास.उच्च.माध्यमिक विद्यालय गंगेरुआ सहित समस्त शाला परिवार ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों का पुष्पगुच्छ व पुष्पहार से स्वागत वंदन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ नागरिक ताराचंद ठाकरे ने अपने उद्द्बोधन मे छात्र/छात्राओं व शाला परिवार को नवीन भवन बनने की बधाई प्रेषित की।मुख्यातिथि नंदकिशोर पटले ने अपने उद्द्बोधन मे गंगेरुआ विद्यालय को उत्कृष्ट विद्यालय निरूपित कर छात्र/छात्राओं को अधिक परिश्रम करने की सलाह दी।विशिष्ट अतिथि गौरव बिसेन भाजपा मंडल अध्यक्ष ने पुरानी तीन पीढ़ियों के वर्णन कर स्वयं के द्वारा प्राप्त की गई शिक्षा व शिक्षा भवन तथा वर्तमान में बने नवीन भवन की तुलना कर नवीन भवन को सुविधायुक्त निरूपित कर छात्र/छात्राओं को अधिक परिश्रम कर माता पिता व समाज मे अपना नाम रोशन करने की सलाह दी गई। हरेंद्र पटले मंडल उपाध्यक्ष ने अपने लघु वक्तव्यं में शिवराज सिंह चौहान की मंशानुसार शैक्षणिक सुविधाओं के सम्बंध में उपस्थित समुदाय को अवगत कराते हुए संस्था प्रमुख जी पी अग्रवाल व शाला परिवार को बधाई प्रेषित कर छात्र/छात्राओं को नवीन भवन में बैठकर अच्छे से अच्छा अध्यापन कार्य कर अव्वल आने की सलाह दी गई।कार्यक्रम में उपस्थित कोमलप्रसाद गड़पाल(BAC)ने अपने वक्तव्य में सीएम राइस स्कूल व इन विद्यालयों में प्राप्त होने वाली सुविधाओं के विषय मे विस्तृत प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में स्वल्पाहार की व्यवस्था के साथ संस्था प्रमुख जी पी अग्रवाल द्वारा उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों का आभार प्रगट कर भविष्य में इसी तरह से सहयोग की अपेक्षा व्यक्त कर कार्यक्रम के समापन की घोषणा की गई।
कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन गुरुसिंह देशमुख सहायक शिक्षक गंगेरुआ द्वारा किया गया।
उक्त कार्यक्रम में मुख्यरूप से लाखाराम नागोत्रा जनपद सदस्य धपारा, आधार सिंह राहंगडाले, खोमेंद्र सिंह ठाकुर अध्यक्ष पालक शिक्षक संघ, रीमचंद राहंगडाले पूर्व मंडल अध्यक्ष, राखी भारती पूर्व सरपंच धपारा शिल्पा ठाकुर, शीला भालेकर पूर्व जनपद सदस्य धपारा, कन्हैयालाल बघेल, धनेंद्र राहंगडाले, रामदयाल पटले युवा मोर्चा अध्यक्ष, लक्ष्मी वासनिक, बलराम बोपचे ऊजेश पटले उपसरपंच, ख्यालसिंह गौतम , स्वरूप बिसेन, टेम्हरे सेवानिवृत्त शिक्षक, परमानंद ठाकुर, जगन्नाथ बिसेन सेवानिवृत्त शिक्षक, गुमानिलाल चौधरी, नवीन बोपचे भाजपा कोषाध्यक्ष, घनश्याम भोरगड़े भाजपा मंडल मंत्री, अंकित राहंगडाले भाजपा युवा मोर्चा, योगेश ठाकुर भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी , महेश प्रसाद मरकाम(BAC) यू.एस. वट्टी जनशिक्षक, पी.सी.गोदुडे वरिष्ठ शिक्षक, एस के चौरसिया, पी सी भलावी, यू साहू, डी गड़पाल, एन आर राणा, आर पटले, पी.कटरे, आर एडे, एस ठाकुर, एन मेश्राम, प्रिंस ठाकुर, राजेन्द्र पारधी, जे टेम्हरे, एस कटरे, गजेंद्र चौधरी अनिल राहंगडाले, कु पूजा शाक्य, प्रभा बिसेन टी बिसेन, एम देशमुख, सी के उइके, मनोज वाड़ीवा, आनंद जैसवाल सहित ओमप्रकाश बोकडे पत्रकार, दामोदर दोनारकर पत्रकार सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
अखिलेश बन्देवार के साथ रेवांचल टाइम्स की एक रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment